Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

शी चिनफिंग ने तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय नेता से मुलाकात की

Xi Jinping
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 19 Mar 2026

Last updated on: Mar 20, 2026, 11:42 IST

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने राजधानी पेइचिंग स्थित त्याओयुथाई स्टेट गेस्टहाउस में तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय नेता और पीपुल्स काउंसिल के अध्यक्ष गुरबांगुली बर्दिमुहामेदोव से मुलाकात की। बर्दिमुहामेदोव इस समय चीन की मैत्रीपूर्ण यात्रा पर हैं। शी चिनफिंग ने इस अवसर पर बताया कि हाल ही में चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (एनपीसी और सीपीपीसीसी) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें 15वीं पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा की समीक्षा कर उसे मंजूरी दी गई।

उन्होंने कहा कि इस रूपरेखा के प्रभावी कार्यान्वयन से चीन में समाजवादी आधुनिकीकरण को मूल रूप से साकार करने की मजबूत नींव रखी जाएगी। साथ ही, इससे वैश्विक स्तर पर भी अनेक देशों को विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चीन, तुर्कमेनिस्तान के साथ सहयोग योजनाओं पर गहन चर्चा करने, विकास के अवसरों को साझा करने और चीन-तुर्कमेनिस्तान साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को और अधिक गहरा तथा व्यावहारिक बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

वहीं, गुरबांगुली बर्दिमुहामेदोव ने चीन जैसे महान देश की यात्रा पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एनपीसी और सीपीपीसीसी के सफल आयोजन पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय और योजनाएं बनाई गई हैं, जो चीन की प्रगति को नई दिशा देंगी।

बर्दिमुहामेदोव ने इस बात पर भी जोर दिया कि तुर्कमेनिस्तान और चीन के बीच बढ़ता सहयोग दोनों देशों के आर्थिक और सामाजिक विकास में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कारक बन चुका है। यह सहयोग न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि दोनों देशों के लोगों के दीर्घकालिक हितों के भी पूरी तरह अनुरूप है।

 

Tags: Xi Jinping

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD