Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : तिलक वर्मा ने दिलाई एमआई को 6 विकेट से रोमांचक जीत, पीबीकेएस की लगातार 5वीं हार

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Tilak Varma, Punjab Kings, PBKS, Mumbai Indians, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 14 May 2026

Last updated on: May 15, 2026, 13:59 IST

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स को इस सीजन लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। यह टीम 13 अंकों के साथ फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है।

वहीं, मुंबई इंडियंस ने 12 मुकाबलों में चौथी जीत दर्ज की है। यह टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर है। एचपीसीए स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब किंग्स ने 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए। प्रियांश आर्य ने प्रभसिमरन सिंह के साथ पहले विकेट के लिए 33 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की।

प्रियांश 17 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद प्रभसिमरन ने कूपर कोनोली के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 57 रन जोड़कर टीम को 107 के स्कोर तक पहुंचाया। प्रभसिमरन ने 32 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 57 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन के आउट होने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।

आलम ये रहा कि पीबीकेएस 140 के स्कोर तक 7 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 17 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि विष्णु विनोद 15 रन और जैवियर बार्टलेट 7 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि दीपक चाहर ने 2 विकेट निकाले।

कॉर्बिन बॉश और राज बावा ने 1-1 सफलता प्राप्त की। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 39 गेंदों में 61 रन की साझेदारी की। रिकेल्टन 23 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 48 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 9.3 ओवरों के खेल तक नमन धीर (9) और रोहित शर्मा (25) का विकेट भी गंवा दिया।

एमआई ने 88 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खो दिया था, जिसके बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। तिलक ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ चौथे विकेट के लिए 42 गेंदों में 61 रन की साझेदारी की। रदरफोर्ड 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद तिलक ने विल जैक्स के साथ 20 गेंदों में 56 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

जैक्स 10 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक ने 33 गेंदों में 6 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 75 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 2 विकेट हासिल किए। मार्को जानसेन और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट निकाला।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Tilak Varma , Punjab Kings , PBKS , Mumbai Indians , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD