Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पटियाला को बाढ़ों से मिलेगी स्थायी राहत, बड़ी नदी के बांध मजबूत कर किनारों पर लगाए जाएंगे पौधे : डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य मंत्री ने पटियाला देहाती हलके में विकास कार्यों की समीक्षा की

Dr Balbir Singh, AAP Punjab, Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 14 May 2026

Last updated on: May 15, 2026, 11:46 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा पटियाला को बाढ़ों से स्थायी राहत दिलाने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दौलतपुर से लेकर डकाला रोड तक बड़ी नदी के बांध मजबूत करने के साथ-साथ डकाला रोड से घग्गर तक 4 किलोमीटर लंबे हिस्से को और गहरा कर इसकी जल वहन क्षमता बढ़ाई जा रही है।

डॉ. बलबीर सिंह आज यहां जिला प्रशासनिक परिसर में डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल सहित अन्य जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के संबंध में अकेले पटियाला जिले में ही 6.5 लाख पौधे लगाए जाने हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में पौधे बड़ी नदी के बांध मजबूत कर उसके किनारों पर लगाए जाने का प्रस्ताव है। 

इसके लिए वन विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि बड़ी नदी के किनारे दौलतपुर और सनी एन्क्लेव के पास 87 करोड़ रुपये की लागत से लगाए जा रहे दोनों एस.टी.पी. से पानी को ट्रीट कर सिंचाई के लिए उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए हैं। 

उन्होंने इस मौके पर हियाणा कलां छप्पड़ में मरी हुई मछलियों की स्थिति का भी जायजा लिया और संबंधित विभागों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई कर छप्पड़ की सफाई करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने त्रिपड़ी इलाके में डी.एल.एफ. कॉलोनी के पास टूटी हुई सड़कों का गंभीर नोटिस लेते हुए नगर निगम और सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को इस सड़क समस्या का समाधान इसी सप्ताह के भीतर करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने बताया कि ईरान-इजरायल युद्ध के कारण लुक (बिटुमिन) की कमी आने से सड़कों के कार्य में कुछ देरी हुई है, लेकिन अगले कुछ दिनों में पटियाला देहाती हलके की 10 प्रमुख सड़कों का कार्य पूरा करवा दिया जाएगा। डॉ. बलबीर सिंह ने इस दौरान एल. एंड. टी. द्वारा पानी की पाइपें डालने के कारण टूटी सड़कों, पटियाला देहाती हलके के 42 गांवों में जरूरतमंदों को 5 मरले के प्लॉट देने, गांवों में लाल लकीर के अंदर मालिकाना हक देने तथा बारन, घमरौदा और मंडौड़ के छप्पड़ों की सफाई एवं नवीनीकरण कार्यों की भी समीक्षा की।

इस बैठक के दौरान ए.डी.सी. अनुप्रिता जौहल, ए.सी.ए. पीडीए परमदीप सिंह, जिला माल अधिकारी संदीप सिंह, जिला परिषद की डिप्टी सीईओ अमनदीप कौर सहित नगर निगम, वन विभाग, सीवरेज बोर्ड, ड्रेनेज तथा अन्य संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP Punjab , Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD