Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए : मोहिंदर भगत

कहा, धर्म के नाम पर फूट डालने की कोशिश करने वालों का धर्म से कोई संबंध नहीं

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Deepak Bali, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 14 May 2026

Last updated on: May 15, 2026, 10:54 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज शहर में एक धार्मिक समागम के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की निंदा करते हुए कहा कि किसी को भी धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। यहां सर्किट हाउस में पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली, मेयर विनीत धीर तथा अन्य व्यक्तित्वों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, पीरों और संतों की धरती है और साझीवाली की मिसाल है। 

उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर फूट डालने की कोशिश करने वालों का धर्म से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म को किसी एक पार्टी से जोड़ना छोटी सोच की निशानी है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करते हुए धार्मिक समागम सबको मिलजुल कर श्रद्धा भावना से मनाने चाहिए।

पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सनातन के नाम पर हल्की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब को तोड़ने के लिए भाजपा एंटी पंजाब एजेंडा चला रही है, जिसे किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस धार्मिक प्रोग्राम रोकने के लिए नहीं, बल्कि दस्तावेजों में कमी-पेशी को पूरा करवाने के लिए गई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार धर्म के नाम पर पंजाब को बांटने की भाजपा की कोशिशों को सफल नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि पहली बार परशुराम जयंती भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में मनाई गई। इसके अलावा पठानकोट में पहली बार नव संवत राजकीय स्तर का समागम भी करवाया गया। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा श्री राम तीर्थ में करीब 25 करोड़ के कार्य भी शुरू किए जा रहे हैं। 

उन्होंने लोगों को साईं दास स्कूल जालंधर की ग्राउंड में हो रहे धार्मिक समागम में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए कहा कि यह सनातन का समागम है, जिसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाए। सनातन सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा ने समिति द्वारा सनातन की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने धर्म के नाम पर शहर में फूट डालने की कोशिश की निंदा भी की।

इस मौके पर खादी बोर्ड के चेयरमैन गगनदीप सिंह आहलूवालिया, ‘आप’ नेता नितिन कोहली, दिनेश ढल्ल, काउंसलर जतिन गुलाटी, पाला जलालपुरिया के अलावा कष्ट निवारण बाला जी मंदिर शेखा बाजार की प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Deepak Bali , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD