Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले विराट कोहली, भुवनेश्वर के सिर सज रही पर्पल कैप

Virat Kohli, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Raipur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 14:47 IST

आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया। आरसीबी की इस जीत के नायक विराट कोहली रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। कोहली ऑरेंज कैप की रेस में अब अभिषेक शर्मा से आगे निकल गए हैं।

विराट कोहली आईपीएल 2026 में खेले 12 मुकाबलों में अब तक 165 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 484 रन बना चुके हैं। कोहली इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑरेंज कैप पर सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का कब्जा बरकरार है।

क्लासेन ने इस सीजन 12 मुकाबलों में अब तक 153 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 508 रन बनाए हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 12 मुकाबलों में 501 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कोहली की शतकीय पारी के बाद अब अभिषेक शर्मा चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। अभिषेक ने इस सीजन 12 मुकाबलों में 209 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 481 रन बनाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल 12 मुकाबलों में 477 रनों के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। वहीं, शुभमन गिल 11 मुकाबलों में 467 रनों के साथ छठे नंबर पर काबिज हैं। राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 11 मुकाबलों में 440 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में सातवें नंबर पर चल रहे हैं।

पर्पल कैप आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के सिर की शोभा बढ़ा रही है। भुवनेश्वर 12 मुकाबलों में अब तक 22 विकेट निकाल चुके हैं। केकेआर के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट चटकाया। भुवनेश्वर को गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कगिसो रबाडा से कड़ी टक्कर मिल रही है।

रबाडा 12 मुकाबलों में 21 विकेट झटक चुके हैं। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज 11 मुकाबलों में 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज प्रिंस यादव 16 विकेट लेकर लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के गेंदबाज राशिद खान 12 मुकाबलों में 16 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Raipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD