Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'वेलकम टू द जंगल' से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आउट, जंगल में दिखा खास अंदाज

Akshay Kumar, Welcome to the Jungle, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 13:39 IST

अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। बुधवार को मेकर्स ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ाते हुए अक्षय कुमार का लेटेस्ट लुक शेयर किया, जिसे देख फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर पहला लुक पोस्ट किया।

इस तस्वीर में अक्षय कुमार काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। गहरे रंग के सूट पहने हुए अभिनेता आंखों पर काला चश्मा चढ़ाए हुए बेहद शानदार लग रहे हैं। तस्वीर का बैकग्राउंड किसी घने जंगल के सेट जैसा है, जहां अक्षय कुमार आत्मविश्वास के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर पोस्ट कर अभिनेता ने लिखा, "अगला… वेलकम टू द जंगल।"

अक्षय की पोस्ट ने उनके प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह जगा दिया है। हालांकि, अभिनेता ने फिल्म को लेकर अन्य जानकारी शेयर नहीं की है। बता दें कि कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का निर्देशन अहमद खान ने किया है। यह फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है। इसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं, जो अपने आइकॉनिक अंदाज में वापसी कर रहे हैं।

उनकी इस फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट शामिल है, जिसमें अक्षय के अलावा, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, राजपाल यादव, जॉनी लीवर समेत कई कलाकार नजर आएंगे। साजिद नाडियाडवाला और स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म के जरिए अभिनेता अक्षय कुमार और रवीना टंडन दो दशक से भी ज्यादा समय के बाद साथ में ऑन-स्क्रीन पर वापसी करेंगे। पिछली बार दोनों साथ में 'पुलिस फोर्स: एन इनसाइड स्टोरी' में नजर आए थे। दिलीप शुक्ला द्वारा निर्देशित यह फिल्म ईमानदार पुलिस अधिकारियों के संघर्ष, भ्रष्टाचार और अपराधियों के खिलाफ उनकी लड़ाई की कहानी थी। फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन और अमरीश पुरी मुख्य भूमिकाओं में थे।

 

Tags: Akshay Kumar , Welcome to the Jungle , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD