Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चप्पड़चिड़ी के ऐतिहासिक स्थल पर हुए कार्यक्रम में गुरमीत सिंह खुड्डियां ने की शिरकत

विशाल फतेह मार्च का चप्पड़चिड़ी में हरिंदर हंस की अगुवाई में लड्डू बांटकर, फूलों की वर्षा कर तथा फतेह के जयकारों के साथ भव्य स्वागत

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP Punjab, Chappadchiri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चप्पड़चिड़ी , 13 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 10:32 IST

चप्पड़चिड़ी के ऐतिहासिक मैदान में बने हाल में मुख्य रूप से पहुंचे कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, जबकि बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन चंडीगढ़ के प्रधान हरिंदर सिंह हंस और बूटा सिंह बैरागी एडवोकेट जनरल सचिव फाउंडेशन की अगुवाई में विशाल फतेह मार्च का भव्य स्वागत हार पहनाकर, फूलों की वर्षा कर, लड्डू बांटकर तथा फतेह के जयकारों की गूंज के बीच किया गया।

इस समय रकबा भवन से चप्परचिड़ी तक भव्य फतेह मार्च का नेतृत्व करने वाले फाउंडेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार बावा, फतेह मार्च इंचार्ज इकबाल सिंह गिल (रिटायर्ड आईपीएस), फतेह मार्च कन्वीनर जसवंत सिंह छापा, सरपरस्त मलकीत सिंह दाखा, सोनिया अरोड़ा सचिव फाउंडेशन, सह-कन्वीनर तरनजीत सिंह निमाणा तथा निहंग मुखी बलविंदर सिंह तरना दल, जो पवित्र पालकी की सेवा और घोड़ों सहित गुरदास नंगल गढ़ी से हर वर्ष की तरह निहंग सिंह फौजों के साथ रकबा भवन से अगुवाई करते हुए पहुंचे, सभी का आयोजकों ने हार पहनाकर भरपूर स्वागत किया। 

निहंग सिंहों ने गतका खेलकर, ढाढी बलदेव सिंह ने बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की वारें गाकर तथा घोड़ों पर करतब दिखाकर खुशियां साझा कीं। यह मार्च रकबा भवन से प्रसिद्ध समाजसेवी एस.पी. सिंह उबराय द्वारा रवाना किया गया तथा और इसमें संत महापुरुषों ने भाग लिया। इस समय कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि कृष्ण कुमार बावा की सरपरस्ती में बाबा बंदा सिंह बहादुर इंटरनेशनल फाउंडेशन की यह सराहनीय पहल है।

उन्होंने कहा कि बावा ने जसवंत सिंह चप्पा जैसे निस्वार्थ सेवकों को फाउंडेशन के साथ जोड़कर फाउंडेशन के काफिले को और खूबसूरत बनाया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के जीवन से जुड़े चार दिन 16 अक्टूबर (जन्म दिवस), 3 दिसंबर (मिलाप दिवस), 12 मई (सरहिंद फतेह दिवस), 9 जून (शहीदी दिवस) मनाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की याद को सरहिंद फतेह दिवस के रूप में मनाते हुए हमें हर घर में बाबा जी की तस्वीर सजानी चाहिए और 14 मई को दीया जलाकर इसे मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर ने हमें जमीनों का मालिक बनाया और पहले सिख लोक राज की नींव रखी। बाज सिंह को सरहिंद का सूबेदार बनाया गया।

इस समय 11 शख्सियतों को बाबा बंदा सिंह बहादुर मेमोरियल अवार्ड से विशेष तौर पर सम्मानित किया गया, जिनमें मुख्य रूप से विश्व प्रसिद्ध आर्टिस्ट आर.एम सिंह, बाबा भुपिन्दर सिंह पटियाला, गुरमीत सिंह बिल, जोरा सिंह चप्पड़चिड़ी, हरिन्दर सिंह हंस, इकबाल सिंह गिल रिटायर्ड. आई.पी.ऐस्स, बिल्ला (मुलतानी ढाबा) लंगर सेवा, रजिन्दर सिंह कुराली (कालम नवीस), कुलविन्दर सिंह चप्पड़चिड़ी, बूटा सिंह बैरागी एडवोकेट, हरप्रीत सिंह बंटी शामिल थे। 

इस समय कमलदीप कौर, बीबी राजवीर कौर पूर्व सरपंच, सुरिन्दर सिंह पंच आदि उपस्थित थे। आखिर में बावा ने सभी का शुक्रिया अदा किया और पंजाब सरकार से 9 जून को बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के शहीदी दिवस पर छुट्टी की मांग की।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP Punjab , Chappadchiri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD