Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हल्का उत्तरी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की बैठकों का दौर, श्री आरती देवा मंदिर में टेका माथा

कहा — सनातन धर्म हमें एक-दूसरे का साथ देना और समाज सेवा सिखाता है

Akshay Sharma, BJP Punjab, Amritsar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 12 May 2026

Last updated on: May 13, 2026, 14:09 IST

अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज हल्का उत्तरी के विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने श्री आरती देवा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। 

अक्षय शर्मा ने ग्रीन फील्ड, बटाला रोड, डायमंड एवेन्यू सहित कई इलाकों में लोगों के साथ बैठकें कर सामाजिक और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का मूल संदेश एक-दूसरे की मदद करना और जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ा होना है। 

उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों का सहयोग करना हर व्यक्ति का फर्ज है, ताकि हर वर्ग समाज में सम्मान के साथ आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें जीवन के लिए हर जरूरी चीज दी है और बदले में वह केवल संरक्षण चाहती है। 

इसलिए लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए आगे आना चाहिए और अपने आसपास स्वच्छता व हरियाली बनाए रखने में योगदान देना चाहिए। अक्षय शर्मा ने कहा कि आज के समय में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना बेहद जरूरी है। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण और मजबूत समाज मिल सके। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Akshay Sharma , BJP Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD