Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

'आप' ने पंजाब को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा, खाकी-खादी मिलकर लूट रहे प्रदेश : तरुण चुघ

Tarun Chugh, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 May 2026

Last updated on: May 13, 2026, 13:42 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आज भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि अब जांच की आंच सीधे विजिलेंस मुख्यालय तक पहुँच गई है। चुघ ने कहा कि सीबीआई द्वारा पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय को सील करना इस बात का प्रमाण है कि मान सरकार भ्रष्टाचार में गले-गले तक डूबी हुई है।

चुघ ने कहा कि पहले ईडी ने एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिससे पंजाब का सिर शर्म से झुक गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी ने पंजाब को भ्रष्टाचार की मंडी बना दिया है।राज्य में 'आप' संरक्षित माफिया और गैंगस्टर सरेआम लूट मचा रहे हैं।

केजरीवाल ने पंजाब को अपना 'एटीएम' बना लिया है, जहाँ सरकारी खजाने को लूटकर निजी तिजोरियाँ भरी जा रही हैं। तरुण चुघ ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का मान सरकार का दावा महज एक छलावा है। 

उन्होंने कहा कि 'आप' विधायकों ने अपने घरों में टॉर्चर सेंटर बना रखे हैं, जहाँ अधिकारियों और आम जनता को प्रताड़ित किया जाता है। अमृतसर में एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना इसी मानसिक प्रताड़ना का नतीजा थी।

चुघ ने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि नगर निगमों में अनुबंध के आधार पर होने वाली भर्तियों में 'आप' विधायकों के करीबियों द्वारा लाखों की वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा: "पटियाला में भगवंत मान के चहेते डीआईजी की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी ने खाकी और खादी के उस नापाक गठजोड़ को बेनकाब कर दिया है, जो पंजाब को लूटने में लगा है।

अंत में चुघ ने पंजाब की जनता से आह्वान किया कि वे केजरीवाल-मान जोड़ी के इन "राष्ट्र-विरोधी और असामाजिक" मंसूबों को समझें। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पंजाब के लोग इस भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें और प्रदेश को बचाने के लिए आगे आएं।

 

Tags: Tarun Chugh , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD