Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से रौंदकर 'नंबर-1' बनी गुजरात टाइटंस

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Kagiso Rabada, Jason Holder, Gujarat Titans, GT, Sunrisers Hyderabad, SRH, Ahmedabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 12 May 2026

Last updated on: May 13, 2026, 13:25 IST

गुजरात टाइटंस (जीटी) ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 56वें मुकाबले को 82 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ जीटी ने 16 अंकों के साथ शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया है। गुजरात टाइटंस 12 मुकाबलों में 8 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 12 मुकाबलों में पांचवीं हार के बाद तीसरे पायदान पर है।

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। जीटी को महज 26 के स्कोर तक दो झटके लग गए थे। इसके बाद साईं सुदर्शन ने निशांत संधु के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की।

संधु 14 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद साईं सुदर्शन ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ चौथे विकेट के लिए 41 गेंदों में 60 रन जोड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्थिति में पहुंचा दिया। सुदर्शन 44 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 61 रन बनाकर आउट हुए। यहां से वॉशिंगटन ने जेसन होल्डर के साथ पांचवें विकेट के लिए 40 रन जुटाए।

वॉशिंगटन 33 गेंदों में 1 छक्के और 7 चौकों के साथ 50 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी खेमे से प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट निकाले। पैट कमिंस के नाम 1 विकेट रहा। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 14.5 ओवरों में महज 86 रन पर सिमट गई। इस टीम को पारी की चौथी गेंद पर ट्रेविस हेड (0) के रूप में बड़ा झटका लग गया था।

उस समय तक टीम का खाता भी नहीं खुल सका था। इसके बाद टीम ने 6 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा (6) का विकेट भी गंवा दिया। यहां से ईशान किशन (11) ने स्मरण रविचंद्रन (9) के साथ तीसरे विकेट के लिए 17 रन जुटाए। हेनरिक क्लासेन (14) ने सलिल अरोड़ा के साथ पांचवें विकेट के लिए 23 गेंदों में 24 रन जोड़े, लेकिन यह साझेदारी टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी थी।

सलिल ने टीम के खाते में 16 रन का योगदान दिया, जबकि पैट कमिंस ने 19 रन जोड़े। विजेता टीम की तरफ से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 3-3 विकेट निकाले। प्रसिद्ध कृष्णा को 2 विकेट हाथ लगे। मोहम्मद सिराज और राशिद खान ने 1-1 विकेट निकाला।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Kagiso Rabada , Jason Holder , Gujarat Titans , GT , Sunrisers Hyderabad , SRH , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD