Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

'विमल खन्ना' का ट्रेलर आउट, सर्वाइवल की इस जंग में कौन अपना और कौन पराया?

Web Series, OTT, Sunny Hinduja, Vimal Khanna, Vimal Khanna Trailer, Amazon MX Player, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 May 2026

Last updated on: May 13, 2026, 13:12 IST

सनी हिंदुजा अभिनीत सर्वाइवल थ्रिलर वेब सीरीज 'विमल खन्ना' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। यह सीरीज एक ऐसे अकाउंटेंट की कहानी है, जो अपने भाई की हत्या के झूठे आरोप के बाद अपनी पहचान बदलकर जीवित रहने के लिए संघर्ष करता है। ट्रेलर एक जबरदस्त सर्वाइकल थ्रिलर पर आधारित है, जिसमें विमल खन्ना लगातार भागता नजर आता है।

कहानी में वह धोखे, फरेब और जान बचाने के एक खतरनाक जाल में धीरे-धीरे फंसता चला जाता है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, कई राज खुलते हैं और छिपे हुए इरादे सामने आने लगते हैं। ऐसे में एक सवाल बार-बार उठता है, क्या विमल खन्ना बच पाएगा या नहीं? क्या उसे इस मुश्किल से निकलने का कोई रास्ता मिलेगा या वह और भी फंसता जाएगा?

इसकी कहानी एक ऐसी दुनिया दिखाती है, जहां शक, धोखा, बदलती वफादारियां और किसी भी कीमत पर बचने की कोशिश हर तरफ फैली हुई हैं। अभिनेता सनी हिंदुजा ने फिल्म और अपने किरदार को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया, "अमेजन एमएक्स प्लेयर के साथ विमल खन्ना पर काम करना मेरे लिए शानदार अनुभवों में से एक रहा।

विमल कोई आम हीरो नहीं है, बल्कि वह साधारण इंसान है, जिसे असाधारण परिस्थितियों में धकेल दिया जाता है, जहां जिंदा रहना ही उसकी फितरत बन जाती है। जिस बात ने मुझे इस किरदार की ओर खींचा, वह है उसका अंदरूनी संघर्ष, अपनी पहचान बनाए रखने और उस सिस्टम के हिसाब से ढलने के बीच लगातार चलने वाली जद्दोजहद, जो उसके खिलाफ काम कर रहा है।

एक कहावत है, 'ये अलग मिट्टी का बना है,' जो विमल और उसकी यात्रा पर एकदम सटीक बैठती है, और यही बात उसे एक ही समय पर कमजोर और ताकतवर दोनों बनाती है।" मशहूर लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक ने सीरीज को लेकर कहा, "विमल खन्ना एक ऐसा किरदार है, जिससे पाठक वर्षों से जुड़ाव महसूस करते आए हैं और उसकी यात्रा हमेशा एक ऐसी दुनिया में रास्ता बनाने के बारे में रही है, जो लगातार उसकी पहचान और अस्तित्व को चुनौती देती रहती है।

इस कहानी को पर्दे पर साकार होते देखना मेरे लिए रोमांचक और सार्थक दोनों ही है। सीरीज को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।" सुरेंद्र मोहन पाठक के मशहूर यूनिवर्स 'द विमल सीरीज' पर आधारित इस ड्रामा में सनी हिंदुजा, ईशा तलवार और तारा अलीशा बेरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह सीरीज 15 मई से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।

 

Tags: Web Series , OTT , Sunny Hinduja , Vimal Khanna , Vimal Khanna Trailer , Amazon MX Player , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD