Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

सीएम विजय ने विधानसभा अध्यक्ष को 'स्वर्ण शॉल' भेंट कर बधाई दी

Joseph Vijay, Chandrasekaran Joseph Vijay, Chief Minister of Tamil Nadu, Tamilaga Vettri Kazhagam, TVK, Chennai, Tamil Nadu
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चेन्नई , 12 May 2026

Last updated on: May 12, 2026, 18:09 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने सचिवालय के भीतर स्थित अध्यक्ष कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने वाले जेसीडी प्रभाकर को स्वर्ण शॉल भेंट की और बधाई देते हुए फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया। बता दें कि तमिलनाडु के विधायक जेसीडी प्रभाकर सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने गए हैं।

थोरैयूर निर्वाचन क्षेत्र से तमिलनाडु के विधायक रवि शंकर भी सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने गए हैं। टीवीके सरकार को 13 मई को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना होगा। विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया में मंगलवार को सदन में बैठक बुलाई गई। इस दौरान कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष एमवी करुपैया बताया कि मुख्यमंत्री सी. जोसफ ने जेसीडी प्रभाकर के नाम का प्रस्ताव रखा और उनको निर्विरोध चुन लिया गया।

इसके साथ ही करुपैया ने कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर अपना कार्यकाल समाप्त होने की घोषणा की। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को लोकतांत्रिक परंपराओं के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने यह बात तमिलनाडु विधानसभा में तब कही जब टीवीके विधायक जेसीडी प्रभाकर निर्विरोध स्पीकर चुने गए।

सदन में बोलते हुए, विजय ने याद दिलाया कि राजशाही युग के दौरान इंग्लैंड में स्पीकर किस प्रकार संसद के निर्णयों को राजा तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे, अक्सर व्यक्तिगत रूप से बहुत बड़ा जोखिम उठाते हुए। विजय ने कहा, "संसद द्वारा किसी भी प्रस्ताव को अस्वीकार किए जाने पर अध्यक्ष की यह जिम्मेदारी होती थी कि वह राजा को सूचित करे।

उन दिनों राजाओं के पास मृत्युदंड देने का भी अधिकार होता था, और संसद का रुख बताने पर अध्यक्षों को कभी-कभी गंभीर दंड का सामना करना पड़ता था।" उन्होंने संसद की उस पुरानी प्रथा का भी जिक्र किया, जिसमें नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रतीकात्मक रूप से कुर्सी पर बैठने में हिचकिचाते थे और सदन और विपक्ष के नेताओं द्वारा उन्हें कुर्सी तक ले जाया जाता था।

मुख्यमंत्री ने टिप्पणी करते हुए कहा, "वह परंपरा आज भी लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतीक के रूप में जारी है।" विजय ने कहा कि तमिलनाडु विधानसभा को लोकतंत्र के केंद्र के रूप में कार्य करना चाहिए और उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की लोकतंत्र की प्रसिद्ध परिभाषा का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोकतांत्रिक सरकार 'लोगों की, लोगों द्वारा और लोगों के लिए' होती है।

 

Tags: Joseph Vijay , Chandrasekaran Joseph Vijay , Chief Minister of Tamil Nadu , Tamilaga Vettri Kazhagam , TVK , Chennai , Tamil Nadu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD