Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कोई भी योग्य लाभार्थी भलाई योजनाओं से वंचित न रहे: मलविंदर सिंह कंग

संसद सदस्य ने जिले में चल रही भलाई योजनाओं की तिमाही समीक्षा की

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP Punjab, Shaheed Bhagat Singh Nagar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शहीद भगत सिंह नगर , 12 May 2026

Last updated on: May 12, 2026, 17:31 IST

लोकसभा मैंबर मलविंदर सिंह कंग ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि कल्याण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने को सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले में प्रत्येक योग्य लाभार्थी को बिना किसी देरी या भेदभाव के इनका लाभ मिल सके। जिला प्रशासकीय कम्प्लैक्स में तिमाही समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद ने पूरे जिले में लागू की जा रही विभिन्न कल्याण योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार सर्वांगीण विकास और जमीनी स्तर पर जनकल्याण सेवाओं की आपूर्ति को मजबूत करने के लिए वचनबद्ध है। डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के साथ मौजूद श्री कंग ने अधिकारियों को हिदायत दी कि वह सभी चल रही योजनाओं की नियमित निगरानी करें और उनके क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखें। 

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सक्रिय रहना चाहिए, ताकि हकदार लाभार्थी उनके लिए निर्धारित सुविधाओं से वंचित न रहें। सांसद ने एम.पी.एल.ए.डी. योजना के तहत चल रहे कई प्रोजैक्ट्स का भी जायजा लिया और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वह निर्धारित समयसीमा के अंदर सभी प्रोजेक्ट पूर्ण करें। 

उन्होंने जोर दिया कि परियोजनाओं का समय पर पूरा होना जरूरी है, ताकि लोग बिना किसी असुविधा के लाभ ले सकें। जवाबदेही और विभागों में बेहतर तालमेल की मांग करते हुए सांसद ने अधिकारियों से कहा कि पहले मंजूर हो चुके फंड्स के उपयोग प्रमाण-पत्र जल्द से जल्द जमा करवाए जाएं, ताकि अन्य विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त ग्रांट जारी की जा सकें।

बैठक के दौरान आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के लिए आवासीय सुविधाएं, पीने योग्य पानी की उपलब्धता, स्वच्छता और सफाई उपायों के साथ-साथ जिले में अन्य जनकल्याण पहलकदमियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद ने कहा कि पूरे जिले में भलाई योजनाओं को सही ढंग से लागू करने और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के साथ तिमाही समीक्षा बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जा रही है।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP Punjab , Shaheed Bhagat Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD