Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ब्रम शंकर ज़िम्पा ने वार्ड नंबर 8 में 58 लाख रुपए की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य का करवाया शुभारंभ

Bram Shanker Jimpa, AAP Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 11 May 2026

Last updated on: May 12, 2026, 14:51 IST

विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने आज वार्ड नंबर 8 में करीब 58 लाख रुपए की लागत से सवा दो किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।

विधायक ज़िम्पा ने कहा कि वार्ड नंबर 8 के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम के मौजूदा कार्यकाल के दौरान इस वार्ड में अब तक लगभग ढाई करोड़ रुपए की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की जा चुकी है। 

इनमें सड़क निर्माण, गलियों की मरम्मत, सीवरेज व्यवस्था तथा अन्य जनहित कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी वार्ड के विकास को गति दी जाएगी ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। 

स्थानीय निवासियों ने भी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक ज़िम्पा का धन्यवाद किया और कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, पार्षद मुखी राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD