Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

'देसी ब्लिंग' का ट्रेलर रिलीज, एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश बोलीं-ये रियलिटी और फिक्शन का अनोखा मेल

OTT, Tejasswi Prakash, Karan Kundrra, Desi Bling, Desi Bling Trailer, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 11 May 2026

Last updated on: May 11, 2026, 16:51 IST

रियल लाइफ कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जिंदगी पर आधारित रियलिटी शो “देसी ब्लिंग” के मेकर्स ने सोमवार को शो का ट्रेलर जारी किया। इसके बाद तेजस्वी ने कहा कि यह शो उनके अब तक के काम से काफी अलग है, क्योंकि रियलिटी और फिक्शन का ऐसा मेल बहुत कम देखने को मिलता है। 20 मई से प्रीमियर होने वाले इस शो के बारे में तेजस्वी ने कहा, “यह शो मेरे लिए बेहद खास सफर रहा है।

यह दुबई की चमकदार दुनिया की खूबसूरत झलक दिखाता है, लेकिन साथ ही इसमें क्लासिक देसी मसाले का भी पूरा तड़का है। इसमें इमोशंस, रिश्ते और ड्रामा सब कुछ है, जो दर्शकों को बांधे रखेगा। उन्होंने कहा, “नेटफ्लिक्स और माजेन लहम की आभारी हूं कि उन्होंने हमारी जिंदगी में इतनी दिलचस्पी दिखाई।” ट्रेलर में शानदार यॉट पार्टियां, लग्जरी फैशन, बदलते रिश्ते, भावनात्मक टकराव और हाई-प्रोफाइल सोशल ड्रामा की झलक देखने को मिलती है।

इसमें दिखाया गया है कि इस दुनिया में दिखावा ही सब कुछ है और गॉसिप लेम्बॉर्गिनी से भी तेज रफ्तार से फैलती है। जैसे-जैसे करण और तेजस्वी इस चमकदार लेकिन तनावपूर्ण माहौल में आगे बढ़ते हैं, ग्लैमर और अव्यवस्था के बीच की रेखा धुंधली होती नजर आती है। ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी, सनी लियोनी और विवेक ओबेरॉय समेत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों की झलक भी दिखाई गई।

करण कुंद्रा ने कहा कि “देसी ब्लिंग” ने उन्हें और तेजस्वी को ऐसी दुनिया में कदम रखने का मौका दिया, जो उनके लिए बिल्कुल नई थी। उन्होंने कहा, “हां, इसमें ग्लैमर और लग्जरी है, लेकिन जिसने हमें सबसे ज्यादा चौंकाया, वह यहां के रिश्ते, लोग और उनके बीच की जटिलताएं थीं। यह रोमांचक, अप्रत्याशित और कई मायनों में बेहद वास्तविक है।

हम उत्साहित हैं कि दुनियाभर के दर्शक इस सफर को हमारे साथ नेटफ्लिक्स पर देखेंगे।” इस शो में रियल एस्टेट कारोबारी और अनाक्स होल्डिंग के चेयरमैन सतीश सनपाल और तबिंदा सनपाल, उद्यमी और डिसीसिव जोन के सीईओ द्युति पर्रुक, उनकी पत्नी इरीना किनाख, दुबई के अरबपति कारोबारी रिजवान साजन, अदेल और सना साजन, पामेला सेरेना, कंटेंट क्रिएटर बहनें अलीजे और लैली मिर्जा, और ज्योतिषी एवं टैरो रीडर जानवी गौर भी नजर आएंगी। 

 

Tags: OTT , Tejasswi Prakash , Karan Kundrra , Desi Bling , Desi Bling Trailer , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD