Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : क्रुणाल पांड्या बने आरसीबी की जीत के नायक, हार के साथ प्लेऑफ की रेस से बाहर एमआई

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Krunal Pandya, Bhuvneshwar Kumar, RCB, Royal Challengers Bengaluru, Mumbai Indians, Raipur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 10 May 2026

Last updated on: May 11, 2026, 14:03 IST

आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 2 विकेट से हराया। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में एमआई से मिले 167 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने मैच की आखिरी गेंद पर 8 विकेट खोकर हासिल किया। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट कोहली को दीपक चाहर ने 'गोल्डन डक' पर पवेलियन भेजा। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी 11 गेंदों का सामना करने के बाद 12 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रजत पाटीदार बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 8 रन बनाकर आउट हुए।

जैकब बेथेल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 27 रन बनाने के बाद कॉर्बिन बॉश का शिकार बने। जितेश शर्मा 12 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि टिम डेविड को कॉर्बिन बॉश ने पहली ही गेंद पर रयान रिकेल्टन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। क्रुणाल पांड्या ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की और 46 गेंदों में 73 रनों की लाजवाब पारी खेली।

अपनी इस पारी में क्रुणाल ने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। भुवनेश्वर कुमार 2 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रसिख सलाम ने नाबाद 3 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटे। गेंदबाजी में एमआई की ओर से कॉर्बिन बॉश ने 26 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि दीपक चाहर ने 2 विकेट अपने नाम किए। इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 166 रन लगाए।

एमआई की शुरुआत खराब रही और रयान रिकेल्टन को भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में 2 रनों के स्कोर पर आउट किया। रोहित शर्मा 10 गेंदों में 22 रन बनाने के बाद आउट हुए। सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रही और वह बिना खाता खोले आउट हुए। नमन धीर और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 82 रनों की साझेदारी निभाई।

नमन 32 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक ने 42 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने 23 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही आरसीबी के 14 प्वाइंट्स हो गए हैं और टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Krunal Pandya , Bhuvneshwar Kumar , RCB , Royal Challengers Bengaluru , Mumbai Indians , Raipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD