Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल 2026 : चेन्नई में उर्विल पटेल का तूफान, एलएसजी पर सीएसके की 5 विकेट से जीत

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Jamie Overton, Urvil Patel, Chennai Super Kings, CSK, Lucknow Super Giants, LSG, Chennai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 10 May 2026

Last updated on: May 11, 2026, 13:51 IST

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 53वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ सीएसके ने प्वाइंट्स टेबल में एक पायदान की छलांग लगाई है। चेन्नई सुपर किंग्स 11 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर पहुंच गई है।

वहीं, 11 में से 8 मैच गंवाकर लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे अंतिम स्थान पर है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए। इस टीम को जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.1 ओवरों में 77 रन की साझेदारी की।

मिचेल मार्श 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि जोश इंग्लिस 33 गेंदों में 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 85 रन बनाकर आउट हुए। सलामी जोड़ी के पवेलियन लौटने के बाद टीम ने 147 के स्कोर तक अपना छठा विकेट भी खो दिया था। यहां से शाहबाज अहमद ने हिम्मत सिंह के साथ सातवें विकेट के लिए 32 गेंदों में 50 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

शाहबाज 25 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 43 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हिम्मत ने 12 गेंदों में 17 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से जेमी ओवरटन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। अंशुल कंबोज ने 2 विकेट निकाले और नूर अहमद ने 1 विकेट अपने नाम किया। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम किया।

संजू सैमसन ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ 3.4 ओवरो में 45 रन की साझेदारी की। संजू 14 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से उर्विल पटेल ने तूफानी पारी खेलते हुए महज 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जो आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक है। इस मामले में उन्होंने यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर ली है।

उर्विल ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 81 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया। उर्विल 23 गेंदो में 8 छक्कों और 2 चौकों के साथ 65 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान गायकवाड़ ने 28 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 42 रन बनाए। प्रशांत वीर ने शिवम दुबे के साथ 19 गेंदों में 39 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। दुबे 7 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 15 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि प्रशांत वीर ने 12 गेंदों में नाबाद 18 रन की पारी खेली।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Jamie Overton , Urvil Patel , Chennai Super Kings , CSK , Lucknow Super Giants , LSG , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD