Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

किसी भी इंसान का चरित्र मुसीबत के समय पता चलता है, संजीव अरोड़ा की हिम्मत को सलाम : अरविंद केजरीवाल

मुसीबत के वक्त संजीव अरोड़ा ने भाजपा में जाने की बजाय जेल जाना पसंद किया : अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 May 2026

Last updated on: May 11, 2026, 10:19 IST

आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को एक फर्जी केस में गिरफ्तार करने को पंजाब के लोगों के भरोसे, विकास और भविष्य के साथ धोखा बताया। साथ ही, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत अन्य नेताओं ने इस संकट की घड़ी में भी संजीव अरोड़ा के अडिग रहने और भाजपा में शामिल नहीं होने के फैसले की जमकर तारीफ की है। 

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि किसी भी इंसान का चरित्र मुसीबत के समय पता चलता है। संजीव अरोड़ा ने भाजपा में जाने की बजाय जेल जाना पसंद किया। संजीव अरोड़ा की हिम्मत को सलाम है।‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि संजीव अरोड़ा एक ऐसे नेता हैं जो न सिर्फ ईमानदार और मेहनती हैं, बल्कि पंजाब के लिए उनके पास एक स्पष्ट विज़न, गहरी समझ और बदलाव का जुनून भी है। 

मंत्री बनने के बाद उन्होंने पंजाब में औद्योगिक निवेश लाने के लिए जिस गंभीरता और गति से काम किया, उसकी आज हर तरफ़ चर्चा है। पंजाब के किसी भी उद्यमी से पूछ लीजिए- शायद ही कोई ऐसा मिले जो संजीव अरोड़ा की औद्योगिक नीति और उनके काम करने के तरीके की तारीफ न करता हो।मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने शहरों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू किया। 

स्ट्रीट लाइट से शहरों को रोशन करने, सड़कों और गलियों में फैले बिजली के तारों के जाल को व्यवस्थित करने और आधुनिक अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने की दिशा में लगातार काम किया। हाल ही में गांवों और खेतों में फैले नंगे बिजली के तारों को अंडर ग्राउंड करने की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की महत्वाकांक्षी योजना को ज़मीन पर उतारने की जिम्मेदारी भी संजीव अरोड़ा ही पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ निभा रहे थे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसे मेहनती, परिणाम देने वाले और विजनरी नेता को जब भाजपा झूठे मामलों में गिरफ्तार करती है, तो यह मामला सिर्फ़ एक नेता को परेशान करने का नहीं रह जाता बल्कि यह पंजाब की जनता के भरोसे, पंजाब के विकास और पंजाब के भविष्य के साथ धोखा बन जाता है। और पंजाबी अपने साथ तो क्या किसी दूसरे के साथ धोखा करने वाले को भी सबक सिखाना जानते हैं।

 

Tags: Arvind Kejriwal , Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD