Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : राशिद की फिरकी का चला जादू, जीटी ने आरआर को 77 रनों से रौंदा

Shubman Gill, Sports News, Cricket, IPL, IPl 2026, Rashid Khan, Gujarat Titans, Rajasthan Royals, Jaipur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 09 May 2026

Last updated on: May 10, 2026, 15:49 IST

आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 77 रनों से रौंदा। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में जीटी से मिले 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 16.3 ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हुई। यह आरआर की इस सीजन में पांचवीं हार है।

230 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इस मुकाबले में टीम की कमान संभाल रहे यशस्वी जायसवाल सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। महज 16 गेंदों में 36 रन बनाने के बाद वैभव सूर्यवंशी भी मोहम्मद सिराज की गेंद पर अरशद खान को कैच देकर पवेलियन लौटे। ध्रुव जुरेल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 10 गेंदों में 24 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

शिमरोन हेटमायर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 6 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। शुभम दुबे 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जोफ्रा आर्चर को जेसन होल्डर ने 5 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा।

दासुन शनाका 11 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जेसन होल्डर ने 2.3 ओवर में महज 12 रन खर्च करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं, कगिसो रबाडा ने दो विकेट निकाले, जबकि सिराज ने एक विकेट चटकाया।

इससे पहले, गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 229 रन लगाए। साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी निभाई। सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए, जबकि गिल ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 84 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए, तो राहुल तेवतिया ने नाबाद 14 रन बनाए।

गेंदबाजी में जीटी की तरफ से बृजेश शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले। यह जीटी की इस सीजन की सातवीं जीत है। जीटी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, हार के साथ राजस्थान रॉयल्स को एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है और टीम अब पांचवें स्थान पर आ गई है।

 

Tags: Shubman Gill , Sports News , Cricket , IPL , IPl 2026 , Rashid Khan , Gujarat Titans , Rajasthan Royals , Jaipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD