Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अखिलेश यादव बोले- भाजपा बना चुकी है मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया, ईवीएम से हराकर ईवीएम हटाएंगे

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

लखनऊ , 09 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 15:50 IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में 'मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया' सक्रिय है, जो लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने में लगा है। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई सकारात्मक काम नहीं है और वह केवल समाज में नफरत, विभाजन और टकराव की राजनीति कर रही है।

लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए विपक्षी दलों और जनता को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में वोटर सूची से नाम हटाने और फॉर्म-7 के जरिए विपक्षी मतदाताओं को प्रभावित करने का सुनियोजित खेल चल रहा है। 2019 में जिन लोगों ने मतदान किया, उनमें से कई मतदाताओं के नाम 2022 में सूची से गायब कर दिए गए थे।

अखिलेश यादव ने ईवीएम पर भी सवाल उठाए और कहा कि विकसित देशों में आज भी बैलेट पेपर से मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा, "हमारी मांग बैलेट पेपर से चुनाव कराने की रहेगी। आने वाले चुनाव में हम भाजपा को ईवीएम से हराकर ईवीएम हटाने का काम करेंगे।" उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया। सपा प्रमुख ने कहा कि कई शिकायतों के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सपा प्रमुख ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जो लोग 'जीरो टॉलरेंस' की बात करते थे, उन्होंने कानून व्यवस्था को ही 'जीरो' कर दिया है। एनसीआरबी के आंकड़े सरकार की विफलता की गवाही दे रहे हैं। अखिलेश यादव ने घोषणा की कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा।

साथ ही गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसमें चेतक और स्वर्ण भाला भी दर्शाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर केजी से पीजी तक लड़कियों की शिक्षा मुफ्त की जाएगी और गरीबों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने भाजपा को 'दरारवादी पार्टी' करार देते हुए आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष समाज में विभाजन पैदा कर राजनीतिक लाभ लेना चाहता है। सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव के लिए अभी से तैयार रहने का आह्वान किया।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD