Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

'मेरा काम सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना है', राजनीति में आने की चर्चाओं पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी

Diljit Dosanjh, Music, Singer, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 09 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 15:21 IST

पंजाबी संगीत और फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई थी कि क्या दिलजीत दोसांझ आने वाले समय में पंजाब की राजनीति का नया चेहरा बन सकते हैं। दरअसल, उनकी बढ़ती लोकप्रियता, युवाओं के बीच उनकी मजबूत पहचान और समाज से जुड़े मुद्दों पर उनकी खुलकर राय रखने की वजह से लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं।

अब इन सभी चर्चाओं के बीच दिलजीत दोसांझ ने अपनी चुप्पी तोड़ी और साफ किया कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की टाइमलाइन पर एक पंजाबी अखबार की खबर को फिर से शेयर किया। इस खबर में सवाल पूछा गया था कि क्या दिलजीत दोसांझ पंजाब का नया राजनीतिक चेहरा बन सकते हैं।

खबर में उनकी बढ़ती लोकप्रियता और लोगों के बीच उनकी मजबूत इमेज का जिक्र किया गया। यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई और राय देने लगे कि अगर दिलजीत राजनीति में आते हैं तो वह पंजाब के लिए नई सोच ला सकते हैं। दिलजीत दोसांझ ने इस पूरे मामले पर सीधा जवाब दिया।

उन्होंने अपने पोस्ट में पंजाबी में लिखा, 'कदे वी नहीं', यानी वह कभी राजनीति में नहीं आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''मेरा काम लोगों का एंटरटेनमेंट करना है और मैं अपने इसी काम में बहुत खुश हूं। आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद।''दरअसल, यह चर्चा उस समय ज्यादा बढ़ गई जब 'जागो पंजाब मंच' नाम के एक समूह की अपील सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी।

यह अपील सीधे दिलजीत दोसांझ के नाम लिखी गई थी। इसमें पंजाब के लोगों से जागने, बदलाव लाने और उम्मीद बनाए रखने की बात कही गई। इस अपील में पंजाब की हालत को लेकर कई गंभीर बातें कही गई थीं। इसमें लिखा गया, ''राज्य लगातार मुश्किलों का सामना कर रहा है और समाज में टूटन बढ़ती जा रही है। सांप्रदायिक तनाव जैसे खतरे बढ़ रहे हैं और अब इन मुद्दों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

देश की सेवा करने वाले लोगों की सोच और जिम्मेदारी समाज को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है।'' अपील के आखिर में इस ओर संकेत दिया गया कि दिलजीत दोसांझ ऐसे व्यक्ति हो सकते हैं जो लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरें। इसमें कहा गया कि समय अब जवाब मांग रहा है और पंजाब को ऐसे चेहरे की जरूरत है जो लोगों को जोड़ सके।

 

Tags: Diljit Dosanjh , Music , Singer , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD