Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से ही मैं विधायक दल का नेता बना, सुवेंदु अधिकारी ने जताया आभार

Suvendu Adhikari, BJP West Bengal, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, Kolkata
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 08 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 12:41 IST

पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार को भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए। मीडिया से बातचीत में अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार व्यक्त किया। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से ही मैं विधायक दल का नेता निर्वाचित हुआ हूं।

उन्होंने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र है और सभी विधायकों ने मेरे प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। दूसरी और बंगाल चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतकर आए नवनिर्वाचित विधायकों ने भी सुवेंदु अधिकारी के सीएम बनने के फैसले का स्वागत किया। नवनिर्वाचित विधायक अशोक डिंडा ने कहा कि मैं 2021 से उन्हें करीब से देख रहा हूं और उससे पहले भी मैं उन्हें जानता था।

वह ऐसे व्यक्ति हैं जो सड़क मार्ग से 14-15 घंटे तक यात्रा करते हैं। उन्होंने टीएमसी का डटकर मुकाबला किया है और ममता बनर्जी को दो बार हराया है। जब पूर्व की सरकार में वे नेता प्रतिपक्ष थे तो उनके नेतृत्व में विधानसभा में जो आंदोलन किया था, वह देखने लायक था। विपक्ष के नेता आज सीएम बनने जा रहे हैं। उन्हें बहुत सारी बधाई।

उन्होंने कहा, "सुवेंदु दादा बंगाल को आगे ले जाएंगे, भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनके नेतृत्व में बंगाल सोनार बांग्ला बने।" नवनिर्वाचित विधायक दिब्येंदु अधिकारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को यहां प्रतिनिधि के तौर पर भेजा गया था।

हमारे दिलीप घोष ने सबसे पहले मुख्यमंत्री के नाम पर सुवेंदु अधिकारी के रूप में एक प्रस्ताव पेश किया। बाद में सदन के नौ सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि जिस तरह से सुवेंदु दा ने लड़ाई लड़ी है, जिस तरह से उन्होंने विधानसभा के अंदर और बाहर और इस चुनाव में भी संघर्ष किया है,उनसे बेहतर कोई और विकल्प हो ही नहीं सकता।

 

Tags: Suvendu Adhikari , BJP West Bengal , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD