Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लोकतंत्र को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में हरियाणा की अहम पहल

ईवीएम, डाकमत पत्र एवं मतदान प्रक्रिया विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित

A Sreenivas, Election Commision Haryana, ECI, Chief Electoral Officer Haryana, CEO Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 11:30 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा “समावेशी, शांतिपूर्ण, सुदृढ़ एवं सतत् विश्व के लिए लोकतंत्र” विषय को केंद्र में रखते हुए ईवीएम, डाकमत पत्र, मतदान प्रक्रिया तथा क्षेत्रीय स्तर की चुनौतियों पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों ने भाग लेकर चुनावी प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने पर विचार-विमर्श किया।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2026 लोकतंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत ने इंटरनेशनल आई डी ई ए के काउंसिल ऑफ मेम्बर स्टेट्स  की अध्यक्षता ग्रहण की है। उन्होंने बताया कि यह जिम्मेदारी भारत निर्वाचन आयोग के नेतृत्व तथा इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट के सहयोग से निभाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि इसी पहल के अंतर्गत हरियाणा को “बैलेटिंग इंक्लूडिंग इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन्स, पोस्टल बैलेट्स ” विषय पर अध्ययन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस उद्देश्य से विशेषज्ञों एवं परामर्शदाताओं की एक थीमैटिक टीम गठित की गई है, जिसने अध्ययन के कई महत्वपूर्ण चरण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं।

कार्यशाला के दौरान श्री शम्भु, एचसीएस अधिकारी ने “ इलेक्ट्रॉनिक्स वोटिंग मशीन: गैप्स एंड चैलेंजिस ” विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी, जबकि श्रीमती शालिनी चेतल, एचसीएस अधिकारी ने “पोस्टल बैलट: इश्यूज इन द फील्ड” विषय पर अपने विचार साझा किए। इसके अतिरिक्त, परिक्षित गोयल, सुबोध शर्मा तथा एमडीयू, रोहतक की प्रोफेसर निधि ने भी चुनावी प्रक्रिया, तकनीकी चुनौतियों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने संबंधी विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने ईवीएम एवं डाकमत पत्र प्रणाली को अधिक पारदर्शी, समावेशी और विश्वसनीय बनाने के लिए सुझाव साझा किए। साथ ही, चुनावी प्रक्रियाओं में तकनीक के बेहतर उपयोग और क्षेत्रीय स्तर पर आने वाली चुनौतियों के समाधान पर भी गंभीर चर्चा की।

 

Tags: A Sreenivas , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , CEO Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD