Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भव्य तरीके से आयोजित किया जाए सोमनाथ स्वाभिमान पर्वः राजेश खुल्लर

11 मई को देशभर में मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

Rajesh Khullar, Chief Principal Secretary, Chief Principal Secretary Chief Minister
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 May 2026

Last updated on: May 08, 2026, 16:33 IST

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन से प्रदेश के सभी जिलाउपायुक्तों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि आगामी 11 मई को भव्य तरीके से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जाए। इसे लेकर जिलास्तर पर सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।

उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की अजेय सभ्यता का प्रतीक है। विनाशकारी प्रहारों के बाद भी सोमनाथ मंदिर आज हमारे आत्म-सम्मान और साहस की मिसाल बनकर खड़ा है। 75 वर्ष पहले आधुनिक सोमनाथ मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ। 

11 मई 2026 को पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी स्वयं सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे। इस दिन देशभर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस दौरान कलश यात्रा, आध्यात्मिक आयोजन, भारत की विरासत परंपरा पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

सीपीएससीएम श्री राजेश खुल्लर ने सभी जिला उपायुक्तों को इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री का संबोधन सोमनाथ से रहेगा लाइव

सीपीएससीएम श्री राजेश खुल्लर ने कहा कि 11 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सोमनाथ मंदिर से लाइव संबोधन रहेगा। यह लाइव टेलिकास्ट प्रत्येक जिले में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय कार्यक्रम में दिखाया जाएगा। जिलास्तर पर कलश यात्रा का आयोजन होगा, जिसका समापन शिव मंदिर में जलाभिषेक से होगा। 

उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम का निमंत्रण दिया जाए। यह हमारे गौरवशाली इतिहास का हिस्सा बनने का अहम मौका है। इसमें अधिक से अधिक लोग अपनी जन भागीदारी दिखाएं।

 

 

Tags: Rajesh Khullar , Chief Principal Secretary , Chief Principal Secretary Chief Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD