Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

'फोर्स 3' के लिए जी-जान से मेहनत कर रहे हर्षवर्धन राणे, न्यूटन के लॉ के जरिए दिखाई ट्रेनिंग की झलक

Harshvardhan Rane, Force 3, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 08 May 2026

Last updated on: May 08, 2026, 13:54 IST

बॉलीवुड फिल्मों में जब भी बड़े एक्शन सीक्वेंस की बात होती है, तो कलाकारों को उसके लिए कड़ी ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है। कई अभिनेता अपने किरदार को दमदार दिखाने के लिए महीनों तक मेहनत करते हैं। अब अभिनेता हर्षवर्धन राणे भी अपनी आने वाली फिल्म 'फोर्स 3' के लिए कुछ इसी तरह की मेहनत करते नजर आ रहे हैं।

अभिनेता ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपनी ट्रेनिंग की झलक साझा की, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह फिल्म 'फोर्स 3' के एक्शन सीक्वेंस की तैयारी करते दिखाई दे रहे है। वीडियो में अभिनेता एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। वह अपनी पीठ, कंधों और हाथों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए हैवी लिफ्टिंग कर रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में वह रबर बैंड की मदद से एक्सरसाइज करते हैं। इस एक्सरसाइज के हाथों के पिछले हिस्से की मांसपेशियों की ट्रेनिंग होती है। इसके बाद वह बेंच पर लेटकर पीठ की एक्सरसाइज करते दिखाई देते हैं। वहीं, आखिर में वह शोल्डर श्रग्स एक्सरसाइज करते नजर आते हैं। इस वीडियो के साथ हर्षवर्धन राणे ने एक खास कैप्शन भी लिखा।

उन्होंने न्यूटन के सेकंड लॉ ऑफ मोशन के नियम का जिक्र करते हुए लिखा, ''बल बराबर होता है द्रव्यमान और गति के गुणा के।'' इसके जरिए उन्होंने फिल्म 'फोर्स 3' के नाम और अपनी ट्रेनिंग को जोड़ने की कोशिश की। अभिनेता ने पोस्ट के जरिए कहा, ''मैं शूटिंग में इतना बिजी हूं कि मुंबई जाकर ट्रेनिंग नहीं कर सकता क्योंकि आने-जाने में रोज पांच घंटे से ज्यादा समय लगता है, इसलिए मैंने अपने ट्रेनर से कहा कि जहां शूटिंग चल रही है, वहीं मुझे ट्रेनिंग दी जाए।''

बता दें कि फिल्म 'फोर्स 3' को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है। यह फिल्म 19 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ जॉन अब्राहम और तान्या मानिकतला भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिलहाल, फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल चल रहा है।

 

Tags: Harshvardhan Rane , Force 3 , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD