Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : मिचेल मार्श की शतकीय पारी के बाद गेंद से चमके प्रिंस यादव, एलएसजी ने आरसीबी को 9 रनों से हराया

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Prince Yadav, Mitchell Marsh, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Lucknow Super Giants, LSG, Lucknow
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 07 May 2026

Last updated on: May 08, 2026, 12:59 IST

आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 9 रनों से हराया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश से प्रभावित मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के तहत मिले 213 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन ही बना सकी।

एलएसजी की यह इस सीजन की तीसरी जीत है। बारिश के कारण हुए समय की बर्बादी की वजह से ओवरों में कटौती की गई और मुकाबले को 19-19 ओवर का किया गया। एलएसजी से मिले 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जैकब बेथेल सिर्फ 4 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने।

इसके बाद प्रिंस यादव ने बेहतरीन गेंद पर विराट कोहली को 46 पारियों के बाद 'डक' पर पवेलियन भेजा। हालांकि, दो विकेट 9 रनों के स्कोर पर गिरने के बाद देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 95 रनों की अहम साझेदारी निभाई। पडिक्कल 25 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए।

वहीं, रजत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 61 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में रजत ने 3 चौके और 6 छक्के लगाए। जितेश शर्मा का निराशाजनक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा और वह सिर्फ एक रन ही बना सके। टिम डेविड ने 17 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या 16 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रोमरियो शेफर्ड ने 15 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए।

हालांकि, क्रुणाल-शेफर्ड की दमदार पारी भी आरसीबी को जीत नहीं दिला सकी। गेंदबाजी में एलएसजी की ओर से प्रिंस यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, शाहबाज अहमद ने दो विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद शमी ने एक विकेट निकाला। इससे पहले, एलएसजी ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 209 रन लगाए।

मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने पहले विकेट के लिए 9.2 ओवर में 95 रन जोड़े। अर्शिन 17 रन बनाकर आउट हुए। मार्श ने निकोलस पूरन संग मिलकर दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी निभाई। पूरन ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए। मार्श एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

मार्श ने 56 गेंदों में 9 चौके और 9 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 111 रन बनाए। अंत के ओवरों में कप्तान ऋषभ पंत ने 10 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। पंत ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। गेंदबाजी में आरसीबी की तरफ से जोश हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या और रसिख सलाम ने एक-एक विकेट चटकाया। आरसीबी को इस सीजन की चौथी हार का सामना करना पड़ा है।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Prince Yadav , Mitchell Marsh , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Lucknow Super Giants , LSG , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD