Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सैफ अली खान की फिल्म 'कर्तव्य' का ट्रेलर रिलीज, क्या पवन सुलझा पाएगा साजिश की गुत्थी?

Saif Ali Khan, Kartavya, Kartavya Trailer, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 07 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 17:04 IST

अभिनेता सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर फिल्म 'कर्तव्य' रिलीज होने के लिए तैयार है। गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। फिल्म में सैफ एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो पेशेवर कर्तव्य और व्यक्तिगत जीवन के बीच फंसा हुआ है। 2.25 मिनट का ट्रेलर काफी तनावपूर्ण और नैतिक रूप से उलझी हुई दुनिया की झलक दिखाता है।

कहानी पवन (सैफ अली खान) नाम के एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है। पवन की जिंदगी तब बदल जाती है, जब एक पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। इस घटना के बाद पवन पर विभागीय जांच बैठ जाती है और उसके करियर पर सवाल उठने लगते हैं। जैसे-जैसे उसके सीनियर अधिकारियों का दबाव बढ़ता है, पवन हमलावर की तलाश में एक जोरदार मुहिम में जुट जाता है, लेकिन यह रास्ता इतना आसान नहीं है।

वह धीरे-धीरे सत्ता, रसूख और धोखे के जाल में फंसता चला जाता है। इसके साथ ही, उसकी निजी जिंदगी भी बिखरने लगती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि उसके भाई से जुड़े एक पुराने विवाद के कारण अब उसके परिवार को भी धमकियां मिलने लगी हैं। एक तरफ उसे सिस्टम के भ्रष्ट अधिकारियों से लड़ना है, तो दूसरी तरफ अपने बिखरते परिवार को बचाना है।

फिल्म का मूल सार इसी बात पर टिका है कि जब इंसान के हर फैसले की एक भारी कीमत चुकानी पड़े, तो वह 'कर्तव्य' को चुनेगा या 'अपनों' को? फिल्म को लेकर अभिनेता सैफ अली खान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "पवन एक ऐसा किरदार है, जो लगातार खुद से लड़ रहा है। उसे समझ में नहीं आ रहा है कि समाज की उम्मीदों पर खरा उतरना है या अंतरात्मा की आवाज सुननी है।

कर्तव्य की सबसे खास बात यह है कि कहानी आपको सीधे-सीधे जवाब नहीं देती, बल्कि आपको सोचने पर मजबूर करती है।" सैफ ने यह भी बताया कि रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स के साथ काम करना उनके लिए एक नया और रोमांचक अनुभव रहा है। निर्देशक पुलकित ने कहा, "कर्तव्य' एक ऐसी कहानी है जो ग्रे जोन में चलती है, जहां हर फैसले की एक कीमत चुकानी पड़ती है और निश्चितता हमेशा पहुंच से बाहर रहती है।

हमने एक ऐसी जमीनी और जज्बातों से भरी कहानी बनाने की कोशिश की है, जो अपराध की ऊपरी परत से आगे बढ़कर, उसके मूल में छिपे इंसानी संघर्ष को टटोलती है। सभी कलाकारों ने अपने किरदारों में जबरदस्त गहराई लाई है और सैफ ने एक बेहद उलझे हुए किरदार को जिस संयम के साथ निभाया है, उसे देखकर दर्शक यह सोचने पर मजबूर होगें कि जब निजी दांव लगे हों, तो असल में न्याय का क्या मतलब होता है।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स के साथ मेरा यह दूसरा जुड़ाव बेहद संतोषजनक रहा है और मैं इस कहानी को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए बहुत उत्साहित हूं।" 'कर्तव्य' में सैफ अली खान के अलावा, रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, मनीष चौधरी और सौरभ द्विवेदी जैसे कलाकार शामिल हैं।

 

Tags: Saif Ali Khan , Kartavya , Kartavya Trailer , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD