Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'मटका किंग' के दूसरे सीजन की तैयारी शुरू, मुंबई के अंडरवर्ल्ड की दुनिया में फिर लौटेंगे विजय वर्मा

Web Series, OTT, Matka King, Matka King Season 2, Vijay Varma, Prime Video, Amazon Prime Video, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 07 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 15:59 IST

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पिछले कुछ समय में कई ऐसी वेब सीरीज आई हैं जिन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी कड़ी में हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'मटका किंग' ने भी दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है। 1960 के दशक की मुंबई और वहां की अंडरवर्ल्ड दुनिया को दिखाने वाली इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया।

अब पहले सीजन की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। मेकर्स ने गुरुवार को इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि 'मटका किंग' का दूसरा सीजन अब तैयार किया जा रहा है। पहले सीजन को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली और इसी वजह से कहानी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

इस घोषणा के बाद कई लोग अब यह जानने को उत्सुक हैं कि अगले सीजन में कहानी किस दिशा में जाएगी और विजय वर्मा का किरदार किस तरह नई चुनौतियों का सामना करेगा। बता दें कि 'मटका किंग' की कहानी 1960 के दशक की मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। उस दौर में शहर तेजी से बदल रहा था और अपराध भी बढ़ता जा रहा था।

सीरीज में महत्वाकांक्षा, ताकत, पहचान और गैरकानूनी कारोबार की दुनिया को दिखाया गया है। कहानी में दिखाया गया कि कैसे एक साधारण व्यक्ति धीरे-धीरे अपराध की दुनिया का बड़ा चेहरा बन जाता है। सीरीज में अभिनेता विजय वर्मा सट्टा की दुनिया के बादशाह 'ब्रिज भट्‌टी' के किरदार में नजर आए, जो ताकत और पैसे की चाह में धीरे-धीरे अंडरवर्ल्ड की दुनिया में गहराई तक उतरता चला जाता है।

उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। सीरीज में विजय वर्मा के अलावा कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जडावत और गुलशन ग्रोवर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। इन कलाकारों ने अपने अभिनय से कहानी को और ज्यादा मजबूत बनाया। इसके अलावा भारत जाधव, गिरीश कुलकर्णी, जेमी लीवर, किशोर कदम, साइरस साहूकार, अर्पिता सेठिया, संभाजी तांगडे, इश्तियाक खान, संजीव जोतांगिया और सिमरन अश्विनी जैसे कलाकारों ने भी अपने किरदारों से सीरीज में जान डाल दी।

सीरीज की कहानी एक कपास व्यापारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गैरकानूनी 'मटका' जुए का खेल शुरू करता है। शुरुआत में यह सिर्फ एक छोटा कारोबार होता है, लेकिन धीरे-धीरे वह अपराध की दुनिया में बड़ा नाम बन जाता है और एक बड़ा अंडरवर्ल्ड साम्राज्य खड़ा कर लेता है। कहानी में अपराध के साथ-साथ राजनीति, लालच, सत्ता और समाज में हो रहे बदलावों को भी दिखाया गया है।

 

Tags: Web Series , OTT , Matka King , Matka King Season 2 , Vijay Varma , Prime Video , Amazon Prime Video , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD