Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन युवकों की मौत

Tragedy, Road Accident, Almora, Uttarakhand
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अल्मोड़ा , 07 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 14:35 IST

उत्तराखंड के अल्मोडा में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा भतरौजखान क्षेत्र में हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार, डायल 112 को सूचना मिली कि एक गाड़ी (नंबर यूके04 एफ 6683) की नंबर प्लेट सड़क पर पड़ी है और एक व्यक्ति घायल अवस्था में दिखाई दे रहा है, जबकि वाहन मौके पर नहीं था। आशंका जताई गई कि वाहन खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही थाना भतरौजखान पुलिस, एसडीआरएफ, 108 सेवा, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।

रेस्क्यू अभियान के दौरान खाई में गिरी कार बरामद हुई। वाहन में सवार तीन लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे। यह घटना इतनी भयंकर थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पता चला कि तीनों युवक जागर का कार्य करते थे और रात में ग्राम चमोली पुसैला में जागर कार्यक्रम से लौट रहे थे।

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर मोर्चरी रानीखेत भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई। इससे पहले, मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में एक ट्रक गिरने के कारण चालक की मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हुआ। मसूरी-देहरादून मार्ग पर यह घटना बुधवार तड़के हुई।

पता चला कि राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा एक ट्रक करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जो देहरादून की ओर जा रहा था। पुलिस के अनुसार, ट्रक देहरादून रेलवे स्टेशन से कोल्ड ड्रिंक, तेल और अन्य राशन सामग्री लेकर उत्तरकाशी जा रहा था। इसी दौरान वाहन चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में चालक मुबारिक निवासी टिमली, थाना सहसपुर, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेल्पर साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Almora , Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD