Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

एलएसजी-आरसीबी मैच में भुवनेश्वर कुमार हासिल करेंगे खास उपलब्धि, कोहली, हेजलवुड और कोच एंडी फ्लावर ने दी बधाई

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Bhuvneshwar Kumar, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Lucknow
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

लखनऊ , 07 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 14:34 IST

आईपीएल 2026 में गुरुवार की शाम इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच मुकाबला होना है। आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के आईपीएल करियर का यह 200वां मैच होगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पहले विराट कोहली ने भुवनेश्वर कुमार की तारीफ की है।

कोच एंडी फ्लावर और साथी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी भुवनेश्वर को बधाई दी है। आरसीबी के एक्स अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में कोहली ने कहा, "एक तेज गेंदबाज के तौर पर 200 मैच खेलना बड़ी बात है। मुझे पता है कि यह टी20 क्रिकेट है। भुवनेश्वर ने इतने सालों में हर फॉर्मेट में बहुत क्रिकेट खेला है। वह एक सफल गेंदबाज रहे हैं।"

विराट ने कहा, "भुवी के बारे में जो बात मुझे सबसे अच्छी लगी, वह है उनकी गेम की समझ। वह शायद आईपीएल इतिहास के शीर्ष तीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं। अगर आप उनकी इकॉनमी, विकेटों की संख्या, और हर गेम में फेंकी गई डॉट गेंदों की संख्या देखें, तो यह कमाल है। वह ऐसा इंसान है जिस पर आप हर बार दबाव में भरोसा कर सकते हैं।

इतने सालों तक उस स्तर की स्किल बनाए रखना और उसे कार्यान्वित करना एक बड़ी उपलब्धि है।" आरसीबी में भुवनेश्वर कुमार के तेज गेंदबाजी साझीदार ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने भी उनकी तारीफ की है। हेजलवुड ने कहा, "मुझे लगता है कि उनका स्किल सेट सबसे अच्छा है। स्विंग गेंदबाजी ऊच्चतम स्तर पर है। वह लगातार जिस लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं, गेंद को दोनों तरफ घुमाते हैं, और जिस तरह से गेम को पढ़ते हैं, वह शानदार है।

जो भी मैच का पहला ओवर फेंकता है, उसके लिए कंडीशन को जल्दी से समझने की क्षमता बहुत जरूरी है।" उन्होंने कहा, "200 मैच खेलना एक बड़ी उपलब्धि है। मेरा मानना ​​है कि वह आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं। 200 विकेट लेने वाले भी वह पहले तेज गेंदबाज हैं। भुवनेश्वर टूर्नामेंट वह सब कुछ हासिल कर चुके हैं, जो मुमकिन है। उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई।"

आरसीबी के कोच एंडी फ्लावर ने भुवनेश्वर को अपनी कला का मास्टर बताया। फ्लावर ने कहा, "उन्हें अपना काम करते देखना बहुत खुशी की बात है। यह कुछ-कुछ विराट को बल्लेबाजी करते देखने जैसा है। वे जो करते हैं, उसमें मास्टर हैं। 200 वें मैच के लिए बहुत बहुत बधाई।" आईपीएल 2026 में पर्पल कैप होल्डर भुवनेश्वर कुमार ने अब तक खेले 199 आईपीएल मैचों में 215 विकेट लिए हैं। आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले वह पहले तेज गेंदबाज हैं। 

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Bhuvneshwar Kumar , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD