Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'होमबाउंड' के बाद अब हंसाएंगे ईशान खट्टर, पहली कॉमेडी फिल्म 'जुगाड़ू' की जानकारी दी

Ishaan Khatter, Jugaadu, Tania, Palash Vaswani, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 06 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 12:51 IST

अभिनेता ईशान खट्टर फिल्म 'होमबाउंड' की वैश्विक सफलता के बाद पहली कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'जुगाड़ू' में नजर आएंगे। बुधवार को अभिनेता ने आगामी फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया। ईशान ने इंस्टाग्राम पर क्लैपरबोर्ड के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए शूटिंग पर अपडेट दिया। उन्होंने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "देवियों और सज्जनों, तैयार हो जाइए जुगाड़ू के लिए! मेरी पहली फिल्म, जिसमें मैं पहली बार कॉमेडी करता नजर आऊंगा।

एक शानदार और जुनूनी टीम के साथ मिलकर हम आपके लिए एक धमाकेदार एंटरटेनर लेकर आ रहे हैं, जो जल्द ही सिनेमाघरों में आएगा।" अभिनेता की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसी के साथ ही, मनोरंजन जगत के कई सितारों ने कमेंट सेक्शन में ईशान को बधाई दी। निर्देशक जोया अख्तर ने "बधाई हो" लिखा, तो विशाल जेठवा ने लिखा, "बधाई हो, आपके इस प्रोजेक्ट के लिए मैं काफी उत्साहित हूं।

अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, तो मोहित मलिक ने भी कमेंट करके बधाई दी। फिल्म का निर्देशन पलाश वासवानी कर रहे हैं, जिन्हें शानदार प्रोजेक्ट 'गुल्लक' और 'बड़ा नाम करेंगे' के लिए जाना जाता है। इस ड्रामा फिल्म का मुहूर्त समारोह इस साल 30 अप्रैल को मुंबई में हुआ था। फिल्म का मुख्य शेड्यूल इस महीने के आखिर में पंजाब में शुरू होने की उम्मीद है।

'जुगाड़ू' में ईशान खट्टर के साथ पंजाबी अभिनेत्री तानिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 'जुगाड़ू' के साथ तानिया बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इसके अलावा, फिल्म की बाकी कास्ट भी काफी शानदार है। इसमें अभिषेक बनर्जी, जमील खान, वैभव राज गुप्ता, यामिनी दास, सुखविंदर चहल और निर्मल ऋषि भी अहम किरदारों में शामिल हैं। टिप्स फिल्म्स और बावेजा स्टूडियो के बैनर तले रमेश तौरानी, ​​पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और जया तौरानी द्वारा संयुक्त रूप से प्रोड्यूस की गई इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी रंगराजन रामभद्रन संभाल रहे हैं।

 

Tags: Ishaan Khatter , Jugaadu , Tania , Palash Vaswani , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD