Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

मल्टी-डोमेन युद्ध के दौर में शक्ति ही शांति की गारंटी : योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Prayagraj, Uttar Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

प्रयागराज , 06 May 2026

Last updated on: May 06, 2026, 15:50 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में युद्ध का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है और अब यह “मल्टी-डोमेन ऑपरेशन्स” का रूप ले चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति, उदारता और समृद्धि की रक्षा के लिए शक्ति और सामर्थ्य अनिवार्य है। नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्… वसुधैव कुटुम्बकम् केवल एक श्लोक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का मूल भाव है।

लेकिन उदारता की रक्षा के लिए उतनी ही शक्ति भी आवश्यक है।” उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा, “क्षमा उसी को शोभा देती है, जिसके पास सामर्थ्य हो।” मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अपनी सामरिक और आंतरिक शक्ति को आक्रामकता के लिए नहीं, बल्कि अपनी संप्रभुता और उदारता की रक्षा के लिए मजबूत कर रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “आज का युद्ध केवल जल, थल और नभ तक सीमित नहीं है। साइबर, स्पेस और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम में भी एक साथ लड़ाई लड़ी जा रही है। अब ‘की-बोर्ड’ भी हथियार बन चुका है।” उन्होंने कहा कि दुश्मन के नेटवर्क को बाधित करना और अपने सिस्टम को सुरक्षित रखना आधुनिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।

उन्होंने कहा कि 2017 में सत्ता संभालने के बाद उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। रूल ऑफ लॉ को धरातल पर उतारते हुए अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई, जिसका परिणाम है कि आज यूपी निवेश के लिए सबसे आकर्षक राज्यों में शामिल है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तेजी से विकसित हो रहा है।

लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, चित्रकूट और अलीगढ़ में 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश जमीन पर उतर रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत का रक्षा निर्यात 600 करोड़ रुपये से बढ़कर 38 से 50 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा, “नेशन फर्स्ट केवल नारा नहीं, बल्कि हर भारतीय का जीवन मंत्र होना चाहिए।

हमारे सैनिकों की वजह से ही देश सुरक्षित है और नागरिक चैन की नींद सो पाते हैं।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा, स्थिरता और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ही समृद्धि की आधारशिला हैं और उत्तर प्रदेश आज इन्हीं के बल पर देश के “ग्रोथ इंजन” के रूप में उभर रहा है। 

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Prayagraj , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD