Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

'मस्कारा' गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान नर्वस दिखे वेदांग रैना, बोले- 'यह मेरे लिए सपने जैसा पल है'

Vedang Raina, Main Vaapas Aaunga, AR Rahman, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 06 May 2026

Last updated on: May 06, 2026, 15:49 IST

अभिनेता वेदांग रैना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर काफी चर्चाओं में है। इस फिल्म में उन्होंने मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के साथ मिलकर रोमांटिक गाना 'मस्कारा' रिलीज किया, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी गाने की रिकॉर्डिंग से जुड़ा एक वीडियो वेदांग ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह इस मौके को लेकर कितने उत्साहित और नर्वस भी हैं। वीडियो में वेदांग रैना ने इस मौके को अपने जीवन का बेहद खास पल बताया। उन्होंने कहा, "कुछ समय पहले तक मैं ए. आर. रहमान के बनाए गानों के कवर बना रहा था, लेकिन अब उनके साथ ही एक गाना रिकॉर्ड करने का मौका मिला।

यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। मेरे पास इस खुशी को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं।" वेदांग ने कहा, ''मैं इस गाने को अपने बचपन के उस छोटे बच्चे को समर्पित करता हूं, जो लगातार रहमान के एल्बम 'रोजा' को सुनता रहता था और संगीत में करियर बनाने का सपना देखता था।'' इसके साथ ही वेदांग ने फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली का भी धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा, ''मैं इम्तियाज अली का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया। यह मौका मेरे लिए सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि एक भावनात्मक सफर रहा, जिसमें मैंने अपने सपनों को बहुत करीब से देखा।'' फिल्म के गाने 'मस्कारा' को ए. आर. रहमान ने संगीत दिया है, जबकि इसे वेदांग के साथ-साथ नीलांजना घोष ने भी अपनी आवाज दी है।

इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। यह गाना युवा प्यार की उन भावनाओं को दिखाता है, जो अक्सर बिना कहे महसूस की जाती हैं। 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह और शरवरी वाघ जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म को अप्लॉज एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होगी।

 

Tags: Vedang Raina , Main Vaapas Aaunga , AR Rahman , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD