Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

अब ट्रेंड नहीं, सच्चाई और भावनाओं से जुड़ी फिल्में पसंद कर रहे हैं लोग : अक्षय ओबेरॉय

Akshay Oberoi, Two Zero One Four 2014, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 06 May 2026

Last updated on: May 06, 2026, 15:17 IST

आज के समय में सिनेमा तेजी से बदल रहा है और दर्शकों की पसंद भी पहले से काफी अलग हो चुकी है। खासतौर पर देशभक्ति जैसे विषय को लेकर लोगों की उम्मीदें भी बदल रही हैं। इसी बदलते ट्रेंड के बीच अभिनेता अक्षय ओबेरॉय अपनी आने वाली फिल्म 'टू जीरो वन फोर-2014' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने देशभक्ति के नए रूप को दिखाने की कोशिश की है।

अक्षय ओबेरॉय ने कहा, ''आज के दौर में फिल्मों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। लोग अब सिर्फ ट्रेंड की तरफ नहीं, बल्कि ऐसी कहानियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं जो उन्हें अपनी पहचान, अपनेपन और गर्व का एहसास कराएं। दर्शक सिर्फ ऊंचे-ऊंचे देशभक्ति के नारों से प्रभावित नहीं होते, बल्कि वे ऐसी कहानियां पसंद करते हैं जो सच्ची और दिल से जुड़ी हों।''

अपनी फिल्म 'टू जीरो वन फोर-2014' के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा, ''इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यही है कि इसमें देशभक्ति को एक नारे के रूप में नहीं, बल्कि एक भावना के रूप में दिखाया गया है। फिल्म में यह भावना फैसलों, संघर्ष और परिस्थितियों के माध्यम से सामने आती है। देशभक्ति कहानी में स्वाभाविक रूप से जुड़ी हुई है।''

अक्षय ने कहा, ''यह फिल्म एक खास समय और सोच को दर्शाती है, जो आज के सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल से काफी हद तक जुड़ी हुई है। दर्शक इस कहानी से आसानी से जुड़ पाएंगे, क्योंकि इसमें दिखाई गई परिस्थितियां और भावनाएं काफी हद तक वास्तविक लगती हैं।'' उन्होंने आगे कहा, ''अगर इसे सही तरीके से पेश किया जाए, तो यह बहुत ताकतवर असर डाल सकती है।

यह लोगों को एकजुट करती है और साथ ही उन्हें सोचने पर भी मजबूर करती है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म भावनाओं, सच्चाई और सोच के बीच सही संतुलन बना पाएगी और दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगी।'' उन्होंने आगे कहा, ''दर्शक उन फिल्मों को ज्यादा पसंद करते हैं जो उनकी समझ और भावनाओं का सम्मान करती हैं। आज के समय में कहानी कहने का तरीका पहले से ज्यादा संवेदनशील और गहरा हो गया है।'' अक्षय ओबेरॉय जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

 

Tags: Akshay Oberoi , Two Zero One Four 2014 , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD