Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

अक्षय कुमार ने पूरी की अपनी अगली फिल्म की शूटिंग, केरल की वादियों में विद्या और राशि संग जमाया रंग

Akshay Kumar, Vidya Balan, Raashii Khanna, Anees Bazmee, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 May 2026

Last updated on: May 06, 2026, 13:55 IST

बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों बेक-टू-बैक फिल्मों में व्यस्त हैं। उन्होंने मंगलवार को अपनी आगामी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शेड्यूल को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री विद्या बालन और राशि खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मुख्य कलाकारों के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपनी को-स्टार्स विद्या बालन और राशि खन्ना के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

अक्षय ने कैप्शन के जरिए अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि केरल की वादियों में काम करना उनके लिए कितना सुखद रहा। अक्षय ने लिखा, "केरल का शेड्यूल पूरा हो गया। अच्छे लोगों के साथ एक खूबसूरत जगह पर काम करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।" उन्होंने पोस्ट में निर्देशक अनीस बज्मी की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, "हमारे डायरेक्टर अनीस बज्मी को बहुत सारा प्यार, जिन्होंने कैमरे के पीछे कमाल का काम किया।

मेरी शानदार को-स्टार्स विद्या, राशि, छोटा राजपाल और पूरी टीम को भी दिल से धन्यवाद। यह प्रोजेक्ट मेरे लिए बहुत खास रहा है।" अनीज बज्मी की यह फिल्म एक्शन-कॉमेडी से भरपूर है। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म के नाम और अन्य जानकारी अभी नहीं दी है, जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ेगी, इस प्रोजेक्ट की कास्ट और क्रू के बारे में जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

इस फिल्म के जरिए अनीस और अक्षय लंबे अंतराल के बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। इन दोनों ने पहले 'सिंह इज किंग', 'वेलकम' और 'थैंक यू' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अक्षय हाल ही में हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' में नजर आए थे। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित एक लोकप्रिय हिंदी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। 

 

Tags: Akshay Kumar , Vidya Balan , Raashii Khanna , Anees Bazmee , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD