Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

युद्ध नशे के विरुद्ध ; जिले के 6 गांवों में मॉडल पेंडू खेल मैदान समर्पित करने का स्वागत

हलका विधायक बलकार सिंह और इंद्रजीत कौर मान ने गांव वासियों समेत पंजाब सरकार का धन्यवाद प्रकट किया

Balkar Singh, AAP Punjab, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 04 May 2026

Last updated on: May 05, 2026, 11:22 IST

पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा आज वर्चुअल ढंग से समर्पित किए गए मॉडल पेंडू खेल मैदानों में 6 जिला जालंधर से संबंधित है। आज जिले के 6 गांवों  कालड़ा, नाहल, सांगोवाल, कांगना, मोरों और फोलड़ीवाल में मॉडल पेंडू खेल मैदान समर्पित किए गए।

गांव नाहल में खेल मैदान समर्पित करते हुए हलका विधायक करतारपुर बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा पूरे सूबे के गांवों में आधुनिक सुविधाओं से लैस खेल मैदान स्थापित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस प्रयास का उद्देश्य युवाओं को नशों से दूर रखना, उन्हें खेलों से जोड़ना और उनकी अथाह ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों में लगाना है। 

उन्होंने कहा कि यह पहल नशे की रोकथाम और स्वस्थ तथा अधिक मजबूत पीढ़ी तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी। इसी प्रकार हलका विधायक इंद्रजीत कौर मान ने गांव कांगना में खेल मैदान समर्पित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार सूबे को नशा मुक्त और रंगला पंजाब बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवा पीढ़ी को नई दिशा दे रही है, ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि गांवों में बनाए जा रहे यह खेल मैदान युवाओं को नई राह दिखाएंगे और पंजाब सरकार के ऐसे उपक्रमों से सूबे में खेल संस्कृति का विकास हो रहा है।

हलका विधायकों ने गांव वासियों समेत पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि पहले चरण में 3100 खेल मैदान बनाए जा रहे हैं, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। उन्होंने बताया कि जिला जालंधर में कुल 168 खेल मैदान बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि खेल मैदानों के बनने से जहां हमारे युवाओं की खेलों में रुचि बढ़ेगी, वहीं वे नशों जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे।

 

Tags: Balkar Singh , AAP Punjab , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD