Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

एल.पी.जी. सिलेंडरों की बिक्री में कालाबाजारी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए : मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री द्वारा जिले में एल.पी.जी. सप्लाई की समीक्षा

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 04 May 2026

Last updated on: May 05, 2026, 11:18 IST

एल.पी.जी. उपभोक्ताओं के लिए पारदर्शी और निर्विघ्न सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज जिला प्रशासन और तेल मार्किटिंग कंपनियों को एल.पी.जी. सिलेंडरों की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर शिकंजा कसने के सख्त निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट कहा कि एल.पी.जी. सिलेंडरों की बिक्री और वितरण में किसी भी तरह की बेनियमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, सीनियर ‘आप’ नेता नितिन कोहली, दिनेश ढल्ल और राजविंदर कौर थियाड़ा भी मौजूद थे। उन्होंने घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए गैस एजेंसियों की चेकिंग तेज करने के आदेश दिए और चेतावनी दी कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुचारू सप्लाई प्रबंधन की जरूरत पर जोर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आई.ओ.सी.एल.), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बी.पी.सी.एल.) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एच.पी.सी.एल.) समेत तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को एजेंसियों के बीच सप्लाई के बोझ को तर्कसंगत बनाने की हिदायत की। उन्होंने कहा कि ज्यादा मांग का सामना कर रही एजेंसियों को समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं को असुविधा से बचाने के लिए सप्लाई का बोझ उन एजेंसियों को ट्रांसफर कर देना चाहिए, जिनके पास कम बैकलॉग है।

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने उचित और मेरिट आधारित वितरण सुनिश्चित करने के लिए ‘फर्स्ट-इन-फर्स्ट-आउट’ (एफ.आई.एफ.ओ.) सिद्धांत की सख्ती से पालना करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए गैस एजेंसियों के अचानक ऑडिट किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग की जानकारी के अनुसार जिले में 92 एल.पी.जी. एजेंसियां है, जिनमें आई.ओ.सी.एल. की 49, बी.पी.सी.एल. की 28 और एच.पी.सी.एल. की 15 एजेंसियां शामिल हैं, जो 7.22 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को सेवाएं प्रदान करती है। उन्होंने आगे कहा कि सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए चार समर्पित टीमों द्वारा पहले ही स्टॉक रजिस्टरों की तस्दीक समेत नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।

डिप्टी कमिश्नर ने जिला प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और पूरे जिले में निर्विघ्न एल.पी.जी. सप्लाई सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर, डी.एफ.एस.सी. नरिंदर सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD