Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : साईं सुदर्शन-वॉशिंगटन सुंदर की शानदार बल्लेबाजी, किंग्स के खिलाफ टाइटंस की 4 विकेट से जीत

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Sai Sudharsan, Washington Sundar, Jason Holder, Gujarat Titans, GT, Punjab Kings, PBKS, Ahmedabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 03 May 2026

Last updated on: May 04, 2026, 12:51 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 46वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। 10 में से 6 मैच जीतकर जीटी प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, जबकि लगातार दूसरी हार के बावजूद पीबीकेएस शीर्ष पर मौजूद है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब किंग्स ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए।

इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में टीम ने प्रियांश आर्य (2) और कूपर कोनोली (0) के विकेट गंवा दिए। यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर (19) ने प्रभसिमरन सिंह (15) के साथ 29 गेंदों में 33 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही पंजाब किंग्स फिर से बिखर गई।

आलम ये रहा कि 47 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। यहां से मार्कस स्टोइनिस ने सूर्यांश शेडगे के साथ छठे विकेट के लिए 44 गेंदों में 79 रन जुटाए। सूर्यांश ने 29 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 57 रन की पारी खेली, जबकि स्टोइनिस ने 31 गेंदों में 40 रन बनाए। इनके अलावा, मार्को यानसेन ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी खेमे से जेसन होल्डर ने 24 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट हासिल किए। राशिद खान को 1 सफलता हाथ लगी। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 19.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को 16 के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल (5) के रूप में बड़ा झटका लगा।

इसके बाद साईं सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 53 रन जुटाते हुए टीम को मजबूती दी। बटलर 22 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 26 रन बनाकर आउट हुए। यहां से साईं सुदर्शन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने निशांत सिंधु (15) के साथ 25 रन, जबकि वॉशिंगटन सुंदर के साथ 30 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

सुदर्शन 41 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सुंदर ने 23 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 40 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाक ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि मार्को यानसेन और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट निकाला।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Sai Sudharsan , Washington Sundar , Jason Holder , Gujarat Titans , GT , Punjab Kings , PBKS , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD