Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब की तीर्थ यात्रा योजना : हर दिन 1,100 तीर्थयात्री मुफ्त और सुव्यवस्थित यात्रा का लाभ उठा रहे हैं

भक्तों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए पूरे राज्य में 95 डीलक्स वातानुकूलित बसों का बेड़ा तैनात किया गया है

Hardeep Singh Mundian, AAP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 15:50 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना अब पूरे पंजाब में एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। हर दिन 1100 से ज्यादा बुजुर्ग श्रद्धालु आरामदायक और अच्छे इंतज़ामों के साथ पवित्र स्थलों की यात्रा कर रहे हैं। लोगों की ज़रूरतों और भावनाओं को समझते हुए काम करने के संदर्भ में यह पहल सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

 इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए राजस्व मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की सफ़लता के पीछे पुख्ता प्लानिंग और बढ़िया मैनेजमेंट है। राज्यभर में 95 डीलक्स एसी बसें चलाई जा रही हैं, जो 50 साल या इससे ऊपर के श्रद्धालुओं को उनके घर के पास से ही लेकर निकलती हैं; चाहे गांव हो, कस्बा हो या शहर और श्रद्धालुओं को बिना किसी झंझट के सीधा तीर्थ स्थलों तक पहुंचाया जाता है। 

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को श्री अमृतसर साहिब में श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन करवाए जाते हैं। इसके साथ दुर्गियाना मंदिर, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल, जलियांवाला बाग और पार्टिशन म्यूजियम जैसे अहम स्थानों पर भी ले जाया जाता है।

अमृतसर से कई जत्थे श्री आनंदपुर साहिब तक जाते हैं, जहां विरासत-ए-खालसा जैसे ऐतिहासिक स्थल देखने को मिलते हैं। यानी आस्था के साथ-साथ इतिहास से भी जुड़ने का मौका मिलता है। श्री आनंदपुर साहिब में बनाई गई टेंट सिटी इस योजना की खास पहचान बन चुकी है। यहां एक साथ करीब 700 श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतज़ाम है।

हर टेंट में अटैचड बाथरूम है, साफ-सुथरे कॉमन एरिया में कीर्तन और ध्यान के लिए अलग जगह है और खाने के लिए बढ़िया डाइनिंग हॉल भी है। गर्मियों में राहत देने के लिए पूरी टेंट सिटी को एयर-कंडीशंड रखा गया है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान पीने का साफ पानी, हल्का नाश्ता, तीनों वक्त का भोजन और ठहरने की पूरी व्यवस्था सरकार मुफ्त देती है। 

मतलब, पैसे की वजह से कोई भी अपनी श्रद्धा से दूर न रह जाए। राजस्व मंत्री ने बताया कि इसके अलावा करीब 900 वालंटियर्स पूरे समय श्रद्धालुओं के साथ रहते हैं। रास्ता दिखाने से लेकर हर छोटी-बड़ी मदद तक, हर बुजुर्ग का ख्याल रखा जाता है, जैसे अपने घर का कोई बड़ा हो। 

उन्होंने बताया कि योजना का सुचारू संचालन दिखाता है कि इसे कितनी सोच-समझकर बनाया गया है। पंजाब भर से लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं, क्योंकि अब उनकी बरसों पुरानी इच्छा सच हो रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि सेवा और सम्मान का एहसास है जो हज़ारों बुजुर्गों के जीवन में संतोष, आस्था और खुशी लेकर आ रही है।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD