Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वर्क-लाइफ बैलेंस जेंगा जैसा, थोड़ा सा बदलाव सब बिगाड़ देता है : अदा शर्मा

Adah Sharma, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 02 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 14:54 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर कहा कि काम और निजी जीवन के बीच सही संतुलन बनाना हमेशा संभव नहीं हो पाता। उन्होंने इसकी तुलना जेंगा के खेल से की और कहा कि अगर थोड़ी लापरवाही हो जाए तो सब कुछ बिगड़ जाता है। अदा शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज के समय में सही तरीके से काम और निजी जिंदगी के बीच बैलेंस बनाना आसान नहीं है।

उन्होंने इसे एक उदाहरण देकर समझाया और कहा, "जब भी मैं अपना शेड्यूल बैलेंस करने की कोशिश करती हूं, तो वो जेंगा टावर जैसा लगने लगता है। बस एक और शूट जुड़ता है और सब कुछ डगमगा जाता है।" उनका कहना है कि परफेक्ट बैलेंस के पीछे भागने के बजाय वह दिन को हल्के-फुल्के अंदाज में जीने पर ध्यान देती हैं। छोटे-छोटे पलों में खुशी ढूंढना और खुद पर ज्यादा दबाव न डालना ही उनका तरीका है।

अदा ने आगे कहा, "मैंने समझ लिया है कि मैं परफेक्ट बैलेंस में अच्छी नहीं हूं, लेकिन इतना जरूर कर लेती हूं कि पूरी तरह टूट न जाऊं। कई बार पांच घंटे की नींद को भी मैं सेहतमंद मान लेती हूं और दिन आराम से निकाल लेती हूं।" उन्होंने यह भी बताया कि अगर वह समय पर शूट पूरा कर लें, हंस लें, समय पर खाना खा लें और फोन कहां रखा है यह याद रहे, तो उनके लिए वही एक सफल दिन होता है।

उनके मुताबिक, छोटी-छोटी जीत ही असली वेलनेस हैं। काम की बात करें तो 33 वर्षीय अभिनेत्री अदा शर्मा को हाल ही में फिल्म 'तुमको मेरी कसम' में देखा गया था, जिसे विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म डॉ. अजय मुर्डिया के जीवन से प्रेरित बताई जाती है, जो इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक हैं। फिल्म में अनुपम खेर, इश्वाक सिंह और ईशा देओल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए।

अब अदा जल्द ही फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ मनोज बाजपेयी भी होंगे। यह फिल्म 1991 के आर्थिक संकट के दौरान आरबीआई गवर्नर रहे एस. वेंकटरमणन के समय से प्रेरित बताई जा रही है, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस फिल्म को सनशाइन पिक्चर्स ने प्रेजेंट किया है और इसका निर्देशन चिन्मय मंडलेकर ने किया है। इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है और यह 12 जून को रिलीज होने की उम्मीद है।

 

Tags: Adah Sharma , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD