Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

क्या हल्दी कर सकती है डायबिटीज में दिल की सुरक्षा? करक्यूमिन पर रिसर्च ने जगाई उम्मीद

Health, Research, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 14:49 IST

हल्दी भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा है, जिसे हम रोजमर्रा के खाने में बिना सोचे-समझे इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब विज्ञान भी इस साधारण दिखने वाली चीज में छिपी खासियतों को गंभीरता से समझने लगा है। हाल ही में सामने आए एक शोध ने हल्दी के प्रमुख तत्व करक्यूमिन को लेकर नई उम्मीदें जगाई हैं। खासकर डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए।

करक्यूमिन वही प्राकृतिक तत्व है, जो हल्दी को उसका पीला रंग देता है। लंबे समय से इसे सूजन कम करने और शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से बचाने के लिए जाना जाता रहा है। यही वजह है कि आयुर्वेद से लेकर आधुनिक शोध तक, दोनों में इसकी चर्चा होती रही है। अब एक नए अध्ययन में यह संकेत मिला है कि करक्यूमिन दिल और खून की नसों को भी सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है।

खासकर उन लोगों में, जिन्हें टाइप 1 डायबिटीज़ है। टाइप 1 डायबिटीज़ में शरीर खुद इंसुलिन बनाना बंद कर देता है। इससे खून में शुगर का स्तर बढ़ जाता है और धीरे-धीरे शरीर के कई हिस्सों पर असर पड़ता है। दिल और धमनियां भी इससे अछूती नहीं रहतीं। समस्या यह है कि कई बार इंसुलिन लेने के बाद भी इन रक्त वाहिकाओं को नुकसान होता रहता है।

यही कारण है कि डायबिटीज़ के मरीजों में दिल की बीमारी का खतरा सामान्य लोगों से ज्यादा होता है। ऐसे में वैज्ञानिक लगातार ऐसे विकल्प खोज रहे हैं, जो दिल और धमनियों की सुरक्षा कर सकें। इसी क्रम में एक अध्ययन फिलहाल चूहों पर किया गया है, जिनमें टाइप 1 डायबिटीज़ थी। इस स्टडी को 2026 के अमेरिकन फिजियोलॉजी शिखर सम्मेलन में प्रस्तुत किया जाएगा।

अध्ययन में कुछ चूहों को करक्यूमिन दिया गया, जबकि बाकी को नहीं। एक महीने बाद जब दोनों समूहों की तुलना की गई, तो जिन चूहों को करक्यूमिन मिला था, उनकी रक्त वाहिकाएं कहीं अधिक स्वस्थ थीं। शोधकर्ताओं ने 'हीट शॉक प्रोटीन 70' नामक एक प्रोटीन का भी अध्ययन किया। ये प्रोटीन कोशिकाओं को तनाव से बचाता है।

शोध में इसका संतुलन भी सुधरता दिखा। इतना ही नहीं, दिल से खून ले जाने वाली मुख्य धमनी (महाधमनी) भी करक्यूमिन लेने वाले चूहों में बेहतर हालत में पाई गई। इससे संकेत मिलता है कि यह तत्व नसों की मजबूती और लचीलापन बनाए रखने में मदद कर सकता है। हालांकि ये नतीजे बहुत उम्मीद जगाते हैं और करक्यूमिन को लेकर पहले से ही मौजूद संभावनाओं को बहुत आगे बढ़ाते हैं।

लेकिन, यह रिसर्च अभी इंसानों पर नहीं, बल्कि जानवरों पर हुई है। इसलिए इसे सीधे इलाज मान लेना सही नहीं होगा। दूसरी बात यह भी जाननी जरूरी है कि सिर्फ ज्यादा हल्दी खाने या बाजार में मिलने वाले सप्लीमेंट लेने से वही फायदा मिलेगा, यह भी अभी तय नहीं है। रिसर्च में इस्तेमाल की गई मात्रा और उसे शरीर में पहुंचाने का तरीका काफी अलग होता है।

इन सबके बावजूद, इस अध्ययन से एक बात साफ होती है कि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन को लेकर भविष्य में और बड़े स्तर पर शोध हो सकता है, जो डायबिटीज़ के मरीजों के लिए दिल से जुड़ी परेशानियों को कम करने का एक संभावित रास्ता बन सकता है। आने वाले समय में इंसानों पर होने वाले शोध ही तय करेंगे कि यह खोज कितनी कारगर साबित होती है।

फिलहाल सबसे जरूरी है संतुलित जीवनशैली- जैसे सही खानपान, नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज। इसलिए अगर आप कोई नया सप्लीमेंट लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। क्योंकि हर शरीर अलग होता है और बिना सही जानकारी के लिया गया कदम नुकसान भी पहुंचा सकता है।

 

Tags: Health , Research , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD