Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Ram Charan, Peddi, Peddi Release Date, Tollywood, Tollywood News, Latest Tollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 14:38 IST

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी। अभिनेता राम चरण ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "4 जून को 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" उनकी पोस्ट देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

वे कमेंट सेक्शन में फिल्म को देखने का इंतजार करने की बात कर रहे हैं। 'पेद्दी' की शूटिंग के समय से ही फिल्म चर्चा में बनी हुई थी। इसमें दमदार एक्शन सीन भी देखने को मिलेंगे। शूटिंग के दौरान राम चरण घायल हो गए थे। दरअसल, एक एक्शन सीन की शूटिंग करते समय उनकी आंख के ऊपर चोट लग गई थी, जिसके बाद अभिनेता को चार टांके लगाने पड़े, लेकिन राहत की बात यह है कि उनकी आंख पूरी तरह सुरक्षित है।

चोट मामूली थी, इसलिए राम चरण जल्द ही काम पर वापस लौट आए थे। फिल्म का निर्देशन और लेखन बूची बाबू सना ने किया है। यह फिल्म 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें एक उत्साही ग्रामीण अपने समुदाय को खेल के माध्यम से एकजुट करता है। फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

इसके अलावा, फिल्म में शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आएंगे, जिससे इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट का महत्व और भी बढ़ गया है। वेंकट सतीश किलारु ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी रिद्धि सिनेमा के तहत और प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। राम चरण इससे पहले 'गेमचेंजर' में नजर आए थे, जो 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थी। फिल्म में राम चरण एक ईमानदार आईएएस अधिकारी 'राम' की भूमिका में थे, जो भ्रष्ट राजनेताओं से लड़ता है।

 

Tags: Ram Charan , Peddi , Peddi Release Date , Tollywood , Tollywood News , Latest Tollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD