Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पेक ने ‘अचीवर्स अवॉर्ड फंक्शन 2026’ में छात्र उत्कृष्टता का किया सम्मान

Punjab Engineering College, Punjab Engineering College Chandigarh, PEC Chandigarh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 May 2026

Last updated on: May 01, 2026, 17:11 IST

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ के डीन स्टूडेंट अफेयर्स (डीेएसए) कार्यालय द्वारा ‘अचीवर्स अवॉर्ड फंक्शन 2026’ का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों—शैक्षणिक, खेल, तकनीकी गतिविधियों, एनसीसी एवं सांस्कृतिक आयोजनों—में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करना था।

इस समारोह में पेक के माननीय निदेशक प्रो. राजेश कुमार भाटिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. डी.आर. प्रजापति, डीन स्टूडेंट अफेयर्स; डॉ. शोभना धीमन (एडीएसए, हॉस्टल्स); एवं डॉ. एम.पी. गर्ग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की।

डीन स्टूडेंट अफेयर्स डॉ. डी.आर. प्रजापति ने कहा कि ये पुरस्कार केवल सफलता का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि छात्रों की मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधान, खेल और शिक्षा के क्षेत्र में पीईसी के छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की।

पेक के निदेशक प्रो. राजेश कुमार भाटिया ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उत्साह और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां न केवल आपकी प्रतिभा को दर्शाती हैं, बल्कि टीमवर्क, समर्पण और ईमानदारी जैसे मूल्यों को भी प्रतिबिंबित करती हैं। 

उन्होंने छात्रों को हमेशा उच्च नैतिक मानकों को बनाए रखने और पूरे जुनून के साथ भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 277 छात्रों को सम्मानित किया गया, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 237 छात्र तथा विभिन्न क्लबों, सेल्स, एनसीसी, एनएसएस, खेल और तकनीकी सोसायटियों से जुड़े 40 छात्र सचिव एवं संयुक्त सचिव शामिल थे।

 

Tags: Punjab Engineering College , Punjab Engineering College Chandigarh , PEC Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD