Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : होल्डर के कैच पर विवाद, विराट कोहली ने अंपायर से पूछे सवाल

Virat Kohli, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Gujarat Titans, GT, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Ahmedabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 30 Apr 2026

Last updated on: May 01, 2026, 15:11 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच गुरुवार को आईपीएल मैच के दौरान नाटकीय पल देखने को मिला, जिसमें विराट कोहली सभी नजरों का केंद्र थे। मैदान पर अपने जुनून और जोश के लिए मशहूर कोहली को, कप्तान रजत पाटीदार को आउट करने के लिए जेसन होल्डर के लिए गए एक विवादित कैच के बाद चौथे अंपायर से सवाल पूछते देखा गया।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी इस मैच में आरसीबी 3.2 ओवरों में 35 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी। यहां से देवदत्त पड्डिकल ने कप्तान विराट कोहली के साथ 26 गेंदों में 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाल लिया था, लेकिन 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर रन गति बढ़ाने के लिए उन्होंने एक पुल शॉट खेलने की कोशिश की।

होल्डर ने तेजी से प्रतिक्रिया दी और आगे की ओर डाइव लगाकर कैच लपका। घटना का रीप्ले देखने पर यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि गेंद जमीन को छूई थी या नहीं? इस शंका के बावजूद, थर्ड अंपायर ने रिव्यू के बाद कैच को सही ठहराया और पाटीदार को आउट घोषित कर दिया गया। इस फैसले से कोहली और आरसीबी खेमा नाखुश दिखा, क्योंकि मैच के एक अहम मोड़ पर यह फैसला उनके खिलाफ गया था।

इसके बाद विराट कोहली को बाउंड्री रोप के पास फोर्थ अंपायर के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया। ऐसा लगा कि वह इस फैसले पर स्पष्टीकरण चाहते थे, खासकर इसलिए क्योंकि रीप्ले में कोई स्पष्ट सबूत नहीं दिख रहा था। पाटीदार का विकेट आरसीबी के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ, खासकर उनकी हालिया फॉर्म और मध्यक्रम में उनकी अहमियत को देखते हुए।

कप्तान के आउट होने के बाद, आरसीबी ने सिर्फ 4 ओवरों के अंतराल में तीन और विकेट गंवा दिए। हालांकि, विकेटों के पतझड़ के बीच, पडिक्कल डटे रहे और संघर्ष जारी रखा। उन्होंने समझदारी से स्ट्राइक रोटेट की और नियमित अंतराल पर चौके-छक्के लगाकर स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया, लेकिन 14वें ओवर की अंतिम गेंद पर पड्डिकल को राशिद खान ने बोल्ड किया। पड्डिकल 24 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। पडिक्कल के शानदार प्रदर्शन के बावजूद, आरसीबी 19.2 ओवर में सिर्फ 155 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Gujarat Titans , GT , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD