Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मान सरकार द्वारा राज्य में बाढ़ रोकथाम प्रबंधों पर 600 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं : बरिंदर कुमार गोयल

30 जून से पहले सभी बाढ़ रोकथाम प्रबंध पूरे होंगे

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP Punjab, Shaheed Bhagat Singh Nagar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शहीद भगत सिंह नगर , 30 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 18:35 IST

पंजाब के जल संसाधन, खनन एवं भू-विज्ञान तथा भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मानसून से पहले राज्य में बाढ़ रोकथाम कार्यों को पूरा कराने के मद्देनज़र राज्य का दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज लगातार तीसरे दिन मंत्री ने जिला शहीद भगत सिंह नगर में बहने वाली सतलुज दरिया के किनारे चल रहे मजबूतीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।

जिला शहीद भगत सिंह नगर के गांव बुर्ज टहल दास में बाढ़ रोकथाम कार्यों का जायजा लेने के बाद उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा बाढ़ रोकथाम कार्यों पर 600 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और 30 जून से पहले सभी प्रबंध पूरे कर लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल पिछले तीन दिनों से विभिन्न ज़िलों का दौरा कर रहे हैं। 

अमृतसर और जालंधर के बाद आज उन्होंने शहीद भगत सिंह नगर में बाढ़ प्रबंधों का निरीक्षण किया। श्री गोयल ने कहा कि यह पहली बार है कि राज्य सरकार द्वारा बाढ़ रोकथाम के लिए इतनी बड़ी राशि नदियों के बांधों को मजबूत करने पर खर्च की जा रही है। 

इससे पहले की सरकारें केवल औपचारिकता निभाती थीं, जिसका खामियाजा राज्य के लोगों को भुगतना पड़ता था। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी मानसून से पहले सभी बाढ़ रोकथाम कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष आई बाढ़ के बाद विभाग के दो सुपरिंटेंडिंग इंजीनियरों की अगुवाई में गठित विशेष समिति द्वारा पंजाब की नदियों में कुल 132 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है और सभी स्थानों को युद्ध स्तर पर मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्यवासियों को बाढ़ से बचाने के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और सरकार लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए कि कार्य समय पर पूरे किए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गांव ढक्क मजारा और मंडी में पाइपों के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने के कार्य का भी लिया जायज़ा

अपरा सेक्शन से 20,000 एकड़ भूमि को मिलेगा पानी

कैबिनेट मंत्री ने हल्का बंगा के गांव ढक्क मजारा और मंडी में पाइपलाइन के जरिए खेतों को पानी देने के कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मान सरकार द्वारा 1030 एकड़ भूमि को पाइपलाइन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि पहले केवल 33 एकड़ को ही पानी मिलता था।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा नहरों के पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कर सूखे से बचाव के लिए औड़ हेडवर्क्स पर गंभीर प्रयास किए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नया शहर ब्रांच पर स्थित औड़ हेड पर वर्ष 2023 में गेट गियरिंग सिस्टम स्थापित किया गया था, जिसके बाद अपरा रजवाहा, लसाड़ा रजवाहा और बखलौर डिच को आवश्यकता अनुसार पूरा पानी मिलने लगा।

अब बखलौर डिच के टेल एंड पर पानी के कुशल उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए टेल फ्रंट और टेल लेफ्ट के खेतों में कुल 16,829 फुट पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इससे सिंचाई क्षेत्र 33 एकड़ से बढ़कर 1,030 एकड़ तक हो जाएगा।इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से तहसील फिलौर के गांव मंडी और ढक मजारा को नहरी पानी सुचरु सप्लाई मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि इन प्रयासों के चलते अब इस हेड वर्क्स से कहीं भी पानी से नुकसान नहीं होता और न ही सूखे की स्थिति बनती है। उन्होंने यह भी बताया कि अपरा सेक्शन से पहले 7,000 एकड़ भूमि को पानी मिलता था, जो अब बढ़कर 20,000 एकड़ हो गया है।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP Punjab , Shaheed Bhagat Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD