Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अकाली दल का दोहरा चेहरा उजागर, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते उठाने वाले खुद अपराधियों के मददगार : बलतेज पन्नू

गैंगस्टरों के करीबियों को राजनीति में स्थापित करने की कोशिशों में जुटा अकाली दल, अपराधियों को पालना उसकी पुरानी आदत: बलतेज पन्नू

Baltej Pannu, Baltej Singh Pannu, AAP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 15:09 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आज राज्य के कानून-व्यवस्था पर मगरमच्छ के आंसू बहाने वाला अकाली दल असल में अपराधियों और गैंगस्टरों को राजनीतिक संरक्षण देने में सबसे आगे रहा है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि अकाली दल की हालत ऐसी है कि एक तरफ वे शांति की बात करते हैं और दूसरी तरफ एक बदनाम गैंगस्टर की पत्नी को 'चुनाव क्षेत्र इंचार्ज' बनाकर राजनीतिक ताकत सौंप रहे हैं।

बलतेज पन्नू ने कहा कि अकाली दल ने सिर्फ एक जगह ही नहीं बल्कि कई अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार गैंगस्टरों के करीबियों को मुख्यधारा की राजनीति में फिट करने की कोशिश की है। उन्होंने सवाल किया कि क्या अकाली दल में ईमानदार कार्यकर्ताओं की इतनी कमी हो गई है कि अब उन्हें अपनी पार्टी चलाने के लिए गैंगस्टरों के परिवारों की मदद लेनी पड़ रही है? यह पंजाब के लोगों के साथ सीधा धोखा है।

हाल के घटनाक्रम का ज़िक्र करते हुए पन्नू ने कहा कि कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता के खिलाफ जबरन वसूली के गंभीर मामले में केस दर्ज किया गया था। जब उन्होंने इस कार्रवाई के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, तो कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। 

हैरानी की बात यह है कि गोल्डी बराड़ के परिवार की तरफ से कोर्ट में पेश होने वाले वकील सीधे तौर पर अकाली दल से जुड़े थे। इससे अकाली दल का दोहरा चेहरा पूरी तरह से नंगा हो गया है। पन्नू ने कड़े शब्दों में कहा कि एक तरफ अकाली दल कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने का दिखावा करता है, और दूसरी तरफ वही लोग कानून तोड़ने वालों और जबरन वसूली करने वालों की ढाल बनकर खड़े हो जाते हैं। 

अपराधियों को पार्टी में शामिल करना, उन्हें चुनाव क्षेत्र का इंचार्ज बनाना और उनके केस चलाना यह साबित करता है कि अकाली दल का चोला तो राजनीतिक है, लेकिन उसकी सहानुभूति हमेशा असामाजिक तत्वों के साथ रही है। पंजाब के लोग अकाली दल के इस डरावने और दोहरे चेहरे को पहचान चुके हैं।

 

Tags: Baltej Pannu , Baltej Singh Pannu , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD