Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

निर्मल कुटिया में बुड्ढे दरिया की सफाई पर चर्चा, सफाई का काम अंतिम चरण की तरफ बढ़ा

संत सीचेवाल ने बुड्ढे दरिया में किए सुधारों के बारे में बताया

Sant Balbir Singh Seechewal, AAP Punjab, Daljit Singh Grewal Bhola, Ashok Prashar Pappi, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 11:07 IST

कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह, लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, लुधियाना केंद्रीय के विधायक अशोक पराशर पप्पी और मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने सीचेवाल पहुंच कर निर्मल कुटिया में राज्यसभा सदस्य और पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ पंजाब के दरियाई पानी से प्रदूषण को पूरी तरह खत्म करने, विशेष रूप से बुड्ढे दरिया के प्रदूषण को दूर करने के बारे में चर्चा की।

बुड्ढे दरिया की पिछले दो वर्षों से कार सेवा कर रहे राज संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने निर्मल कुटिया पहुंचे नेताओं से बात करते हुए,कहा कि पर्यावरण की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रशासन के सहयोग से और अधिक सक्रिय प्रयास किए जाएंगे। संत सीचेवाल ने संबंधित विधायकों और मेयर से बात करते हुए बताया कि बूढ़ा दरिया में जो सुधार किए गए है, उनमें सबसे पहला यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों की 79 डेयरियों को गोबर दरिया में डालने से रोक दिया गया है। 

ताजपुर और हैबोवाल की डेयरियों के पास एक अस्थायी 'सीचेवाल मॉडल' स्थापित किया गया है, और कचरे का प्रबंधन सीबीजी प्लांट में सुचारू रूप से किया जा रहा है। शहर की तीन कॉलोनियों का गंदा पानी मुख्य सीवर पाइपलाइन से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा, पूर्वी तरफ के 8 गांवों और पश्चिमी तरफ के तीन गांवों के पानी को दरिया में जाने से रोक दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि पानी की गुणवत्ता में सुधार के लिए और अधिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जमालपुर नाले से आने वाले 70 एम.एल.डी गंदे पानी को सीधे दरिया में जाने से रोक दिया गया है। भटियां ट्रीटमेंट प्लांट तक जाने वाली पाइपलाइन, जो पिछले 15 वर्षों से बंद थी, उसकी सफाई की जा रही है। 

तलवाड़ा गांव के गंदे पानी के उपचार के लिए बनाया गया 'सीचेवाल मॉडल' अब अंतिम चरण में है। इस अवसर पर, संत सीचेवाल ने नर्सरी, नए पहलवानों के कुश्ती अभ्यास स्थल और 'नानक हट' के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वहां पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों को मौके पर ले जाकर ये सभी संस्थान दिखाए। 

उन्होंने खेत में पानी के पुनर्भरण (रीचार्जिंग) के लिए स्थापित मॉडल को भी देखा। इस अवसर पर, वहां पहुँचे गणमान्य व्यक्तियों को पौधे भेंट करके सम्मानित किया गया।

 

Tags: Sant Balbir Singh Seechewal , AAP Punjab , Daljit Singh Grewal Bhola , Ashok Prashar Pappi , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD