Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गिद्दड़पिंडी और मंडाला छन्ना में सतलुज किनारे चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायजा

कैबिनेट मंत्री ने राज्य में बाढ़ रोकथाम कार्यों के लगातार दूसरे दिन जालंधर जिले में की समीक्षा

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 10:15 IST

पंजाब के जल संसाधन, खनन एवं भू-विज्ञान तथा भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने राज्य में बाढ़ रोकथाम कार्यों की समीक्षा के लगातार दूसरे दिन आज जालंधर जिले में सतलुज नदी के किनारे स्थित गिद्दड़पिंडी और मंडाला छन्ना गांवों का दौरा कर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायजा लिया और बाढ़ जैसी स्थिति के दौरान जन-धन की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

ड्रेनेज एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में आई बाढ़ के दौरान दोनों गांवों को भूमि कटाव का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून सीजन में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए इन संवेदनशील स्थलों को तेजी से मजबूत किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब की नदियों में कुल 132 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है और सभी को युद्धस्तर पर सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गिद्दड़पिंडी बांध की चौड़ाई 6-7 फुट से बढ़ाकर 22 फुट कर दी गई है, जबकि मंडाला छन्ना और गिद्दड़पिंडी में सुदृढ़ीकरण कार्यों पर 16 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी परियोजनाएं मानसून से पहले पूरी कर ली जाएंगी। अपने दौरे के दौरान बरिंदर कुमार गोयल ने गिद्दड़पिंडी रेलवे पुल के नीचे चल रहे गाद निकालने के कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारी वर्षा के दौरान नदी के पानी के प्रवाह को सुचारू बनाए रखने के लिए चैनल की पूरी सफाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने गिद्दड़पिंडी में मौजूदा बांध को मजबूत करने के लिए बनाए जा रहे एक्सटेंशन बांध का भी निरीक्षण किया, जो पहले कटाव के कारण कमजोर हो गया था। इसके बाद मंत्री ने मंडाला छन्ना में बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा किया और चल रहे सुरक्षा कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं में तेजी लाई जाए और मानसून शुरू होने से पहले इन्हें हर हाल में पूरा किया जाए।

मंत्री ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण के लिए कई उपाय पहले ही किए जा चुके हैं और कई कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाढ़ से जुड़े जोखिमों से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए मंडाला छन्ना के सरपंच ने कहा कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर बाढ़ रोकथाम के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD