Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आरबीयू अल्फा स्कूल में विशेषज्ञ लेक्चर, नेक्स्ट आईएएस के साथ एमओयू साइन

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को मिला मूल्यवान मार्गदर्शन

Rayat Bahra University, Rayat Bahra Group of Institutions, RBGI, Gurvinder Singh Bahra
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मोहाली , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 29, 2026, 14:33 IST

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी  के अल्फा स्कूल द्वारा नेक्स्ट आईएएस के सहयोग से एक प्रेरणादायक विशेषज्ञ लेक्चर  का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और प्रभावी करियर योजना के संबंध में सही मार्गदर्शन प्रदान करना था।

सत्र के दौरान विद्यार्थियों को सही मानसिकता विकसित करने, प्रभावी तैयारी रणनीतियाँ अपनाने तथा भविष्य की शैक्षणिक एवं पेशेवर चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) संजय कुमार, रजिस्ट्रार डॉ. नवनीत यादव तथा डायरेक्टर अल्फा स्कूल प्रो. (डॉ.) पूजा शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को एकाग्र रहने, अनुशासन बनाए रखने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया।

विशेषज्ञ सत्र का संचालन नीरज सिंह द्वारा सुमित दिनकर (यूपीएससी सीएसई एआईआर 548) के साथ किया गया। सुमित दिनकर ने अपनी प्रेरणादायक यात्रा साझा करते हुए दृढ़ता, निरंतरता और आत्मविश्वास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि असफलताओं को सफलता की ओर बढ़ने की सीढ़ियों के रूप में स्वीकार करना चाहिए।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रयात बाहरा विश्वविद्यालय और नेक्स्ट आईएएस के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करना रहा। जिससे शैक्षणिक सहयोग को और मजबूती मिलेगी तथा विद्यार्थियों के लिए नए सीखने के अवसर उपलब्ध होंगे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली और इस पहल की सभी ने सराहना की।

 

Tags: Rayat Bahra University , Rayat Bahra Group of Institutions , RBGI , Gurvinder Singh Bahra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD