Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

देश महिला सशक्तिकरण से आगे बढ़कर ‘विमेन-लेड डेवलपमेंट’ की दिशा में अग्रसर : नितिन नवीन

Nitin Nabin, BJP, Bharatiya Janata Party, Varanasi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

वाराणसी , 28 Apr 2026

Last updated on: Apr 28, 2026, 18:12 IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को काशी में आयोजित नारी वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और महिलाओं के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर किए गए कार्यों को अभूतपूर्व बताया। उन्होंने अपने संबोधन में भावुक अंदाज में कहा कि वह उस मां को नमन करते हैं, जिन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी जैसे यशस्वी नेतृत्व को जन्म दिया, जिसने न केवल अपनी मां बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि आज देश महिला सशक्तिकरण से आगे बढ़कर ‘विमेन-लेड डेवलपमेंट’ की दिशा में अग्रसर है। नवीन ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे हर घर शौचालय, उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी अभियान ने महिलाओं के जीवन स्तर में ठोस सुधार किया है। इन पहलों ने न केवल महिलाओं की गरिमा बढ़ाई है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी मजबूत आधार तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को नए अवसर मिल रहे हैं और वे आज कृषि से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय आयोजनों में महिलाओं द्वारा सैन्य और अर्धसैनिक बलों का नेतृत्व करना इस बदलाव का स्पष्ट उदाहरण है।

नितिन नवीन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारें महिलाओं को वह सम्मान नहीं दे सकीं, जो वर्तमान सरकार ने दिया है। उन्होंने कहा कि कई मौकों पर विपक्ष ने सरकार की योजनाओं और संकल्पों में बाधा डालने का प्रयास किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने हर बार अपने संकल्प को सिद्ध करके दिखाया है।

काशी की विशेषता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल एक शहर नहीं, बल्कि एक जीवंत सांस्कृतिक चेतना है। जिस तरह मां गंगा भारतीय जीवनधारा को पोषित करती हैं, उसी तरह देश की महिलाएं परिवार और समाज के निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को घर का स्वामित्व मिला, जिससे उनका सामाजिक सम्मान बढ़ा है, वहीं उज्ज्वला योजना ने उन्हें धुएं से मुक्ति दिलाई।

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों ने बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने में अहम भूमिका निभाई है, जबकि तीन तलाक पर लिए गए फैसले से मुस्लिम महिलाओं को न्याय और सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं खेल, शिक्षा, विज्ञान और तकनीक के हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं, जो बदलते भारत की नई तस्वीर है। सम्मेलन में मौजूद महिलाओं के उत्साह को उन्होंने इस परिवर्तन का प्रतीक बताया और विश्वास जताया कि महिला नेतृत्व देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

 

Tags: Nitin Nabin , BJP , Bharatiya Janata Party , Varanasi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD